{"_id":"5118c4bcebda5e65ae28e51fc875cd04","slug":"mitchell-on-the-mission-of-world-record","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूरा भारत दौड़ रही मिशेल, ख्वाब यहां बनाएं अपना वर्ल्ड रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरा भारत दौड़ रही मिशेल, ख्वाब यहां बनाएं अपना वर्ल्ड रिकॉर्ड
Mon, 07 Dec 2015 11:05 PM IST
Updated Mon, 07 Dec 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
पूरा भारत दौड़ रही मिशेल, ख्वाब यहां बनाएं अपना वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उम्र 46 साल, मिशन 180 दिनों में 6010 किलोमीटर की दौड़ लगाना। मकसद वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के साथ दुनिया को यह बताना की एक महिला भी यह कर सकती है। जी हां, हम बात कर रहे है पुणे निवासी मिशेल काकडे़ की। जिन्होंने 21 अक्तूबर को अपनी छह हजार किलोमीटर के सफर को शुरू किया। इस सफर के 42वें दिन सोमवार को वे दिल्ली पहुंची। इसके साथ ही उन्होंने 1500 किलोमीटर का सफर पूरा कर लिया है। मिशेल काकड़े ने सफर के लिए जो रूट मैप चुना है वह चार महानगरों को जोड़ने वाला स्वर्णिम चतुर्भुज राजमार्ग बनाता है। (सभी फोटो: कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली)
पूरा भारत दौड़ रही मिशेल, ख्वाब यहां बनाएं अपना वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 of 5
उनका यह सफर मुंबई से शुरू हुआ है जो कि दिल्ली वाया यूपी, कोलकाता होते हुए चेन्नई फिर मुंबई में ही खत्म होगा। इसलिए इसे चतुर्भुज रन भी कहा जा रहा है। मिशेल इसके लिए एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश कर रही है। रविवार को वह रेवाड़ी से होते हुए सोमवार तड़के दिल्ली पहुंचीं। 35 किलोमीटर का सफर उन्होंने दिल्ली बदरपुर बॉर्डर के पास स्थित जसोला से आगे मोहन एस्टेट तक पूरा किया।
पूरा भारत दौड़ रही मिशेल, ख्वाब यहां बनाएं अपना वर्ल्ड रिकॉर्ड
3 of 5
वह एक दिन में कम से कम 35 किलोमीटर का सफर पूरा करती हैं। मंगलवार को वह फरीदाबाद से अपने दौड़ के आगे बढ़ाएंगी। रिकॉर्ड के लिए यह उनकी कोई पहली दौड़ नहीं है। डेजर्ट रन में वह पहली भारतीय है जिन्हें वर्ल्ड में जाना जाता है। इसके लिए ट्रेडमिल रन में 25 घंटे तक लगातार 171.2 किलोमीटर दौड़ लगाने का रिकॉर्ड भी इनके नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरा भारत दौड़ रही मिशेल, ख्वाब यहां बनाएं अपना वर्ल्ड रिकॉर्ड
4 of 5
मिशेल काकड़े बताती हैं कि दौड़ का उनका यह सिलसिला 12 साल पहले शुरू हुआ। वह पुणे की रहने वाली है। उनके दो बच्चे हैं। करीब 12 साल पहले कुछ दोस्त एक दौड़ के आयोजन में ले गए। वह जाना नहीं चाहती थी लेकिन वे जबरदस्ती ले गए। तब से दौड़ का सिलसिला जारी है। लिम्का बुक में तीन रिकॉर्ड उनके नाम है।
विज्ञापन
पूरा भारत दौड़ रही मिशेल, ख्वाब यहां बनाएं अपना वर्ल्ड रिकॉर्ड
5 of 5
6000 किलोमीटर के रन को चुनने के पीछे बताया कि वह चाहती है कि उनका जो वर्ल्ड रिकॉर्ड हो वह भारत में बने। साथ ही यह बताना चाहती हैं कि कोई महिला भी ऐसा कर सकती है। उन्होंने बताया कि इसके लिए वो एक साल से तैयारी कर रही थी और खासतौर से 10 हजार किलोमीटर की दौड़ लगा चुके राज वाडगामा से ट्रेनिंग ली है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।