दिल्ली के बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित द्वारा लड़कियों के शोषण मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस की छापेमारी के बाद ढेरों चीजे बरामद की गईं हैं। जैसे ढेर सारे कंडोम, अश्लील खतों से भरा सूटकेस, ड्रग्स, नशे की दवाइयां आदि।
2 of 12
baba virendra dev dixit
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि यह अश्लील खत और कोई नहीं बल्कि वहां रह रही लड़कियों से जबरन लिखवाया जाता था। इन खतों में यौन शोषण से संबंधित बाते लिखी पाई गईं थी।
3 of 12
बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने बताया कि बाबा वीरेंद्र कहते हैं कि वो भगवान कृष्ण है और उनकी 16000 रानियां हैं। पीड़ितो के परिवार, एनजीओ और दिल्ली महिला आयोग की मदद से इस दुष्कर्म का आरोपी के कारनामों से परदा उठ पाया है।
4 of 12
बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित से जुड़े आश्रमों में शुक्रवार को भी पुलिस ने फिर छापा मारा था।
इस बाबा पर एक या दो मामले दर्ज नहीं हैं बल्कि लगभग 11 मामले दर्ज हो चुके हैं। लड़कियों को जबरन बंधक बना कर रखना, दुष्कर्म, अश्लीलता फैलाना, लड़कियों को घरवालों से दूर रखने जैसे मामले दर्ज हो चुके हैं।
5 of 12
baba virendra dev dixit
- फोटो : अमर उजाला
स्वाति मालिवाल ने कहा है कि ये बाबा विश्लविद्यालय के नाम पर फर्जीवाड़ा है। बाबा को अरेस्ट होना चाहिए। बता दें कि देशभर में लगभग 200 आश्रम हैं। यह कानपुर, माउंट अबु, दिल्ली, फर्रूखाबाद इत्यादि जगहों पर है।