भारत को 17 साल बाद विश्व सुंदरी का खिताब दिलाने वाली मानुषी छिल्लर, जिनसे मिलने के लिए हर कोई बेताब है, वो आज ऐसे शख्स से मिली जिसका उन्हें काफी समय से इंतजार था।
पीएम से मिलकर भावुक हुईं मिस वर्ल्ड मानुषी, ट्वीट में जाहिर किए इमोशन्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानुषी आज देश के प्रधानमंत्री पीएम मोदी से मिलीं। इस मुलाकात को लेकर मानुषी इतनी उत्साहित थीं कि उन्होंने ट्विटर पर भी इसे शेयर किया।
देश का सिर गर्व से ऊंचा करने वाली मानुषी अपने पूरे परिवार के साथ पीएम मोदी से मिलीं।
सफेद रंग के सूट में मानुषी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। पीएम से मिलने के लिए वह कितनी उत्साहित थीं यह उनका ट्वीट ही बता रहा है, उन्होंने लिखा है- मैं माननीय भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए बहुत उत्साहित हूं। यह मेरे लिए बहुत प्रेरणादायी है कि मैंने जिसे अपना आदर्श माना है उनसे मिलूंगी।
When @MissWorldLtd 2017 @ManushiChhillar met our honourable Prime Minister Shri @narendramodi. pic.twitter.com/MA3s3x1plr
इसके साथ ही मानुषी आज कुरुक्षेत्र जाकर हरियाणा के सीएम से भी मिलीं।
.@MissWorldLtd 2017 @ManushiChhillar clicked with the honourable Chief Minister of Haryana Shri @mlkhattar. Manushi received a warm welcome in her hometown Haryana. pic.twitter.com/JNVhnzDq4o