दिल्ली में सीलिंग से परेशान व्यापारियों ने अलग-अलग तरीके से विरोध प्रदर्शन किया..
(सभी फोटो- हिमांशु सोनी)
2 of 8
sealing protest
- फोटो : himanshu soni
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का अमर कॉलोनी के व्यापारियों ने दिनभर इंतजार किया ताकि वे उनके समर्थन में आकर अपने वायदे के अनुसार भूख हड़ताल शुरु करें। सीलिंग के खिलाफ केजरीवाल के अनशन की पूर्व घोषणा को लेकर व्यापारियों ने मंच तक तैयार कर लिया था।
3 of 8
sealing protest
- फोटो : himanshu soni
केजरीवाल तो नहीं आए अब इस मंच से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी सीलिंग की समस्या का समाधान ढूंढ़ने पहुंचेंगे। अमर कॉलोनी के कारोबारियों ने मंच से ऐलान किया कि रविवार शाम तीन बजे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी सीलिंग की समस्याओं से दूर करने के लिए पहुंचेंगे।
4 of 8
sealing protest
- फोटो : himanshu soni
उधर, सीलिंग की मार झेलने वाले व्यापारियों ने अमर कॉलोनी में पटरी पर सब्जियां बेच विरोध जताया। शनिवार को सीलिंग के खिलाफ अमर कॉलोनी के व्यापारियों ने नायाब तरीके से विरोध दर्ज किया। सीलिंग की मार झेलने वाले कपड़ा व्यापारी रेहड़ी-पटरी लगाकर 20-20 रुपये में लेडीज शूट बेचने बैठ गए।
5 of 8
sealing protest
- फोटो : himanshu soni
कई व्यापारियों ने जूता पॉलिस कर विरोध जताया। इसी तरह व्यापारी विरोध दर्ज कराने के लिए खीरा, ककरी, सब्जियां तक बेचते दिखें। व्यापारियों का कहना था कि हमारी दुकाने सील हो गई है। अब हमारे पास कुछ भी नहीं बचा है। सीलिंग के कारण व्यापारी वर्ग सड़क पर आ गया है।