फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोगों ने दो नाइजीरियाई को पीटकर किया घायल, सीएम योगी ने दिया निष्पक्ष जांच का भरोसा: स्वराज

Tue, 28 Mar 2017 07:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Tue, 28 Mar 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
manish khari death case: localites of greater noida injured 2 nigerians by beating
nigerian beaten - फोटो : अमर उजाला

एनएसजी सोसायटी निवासी 12वीं के छात्र मनीष खारी की मौत के मामले के पांच नामजद नाइजीरियाई नागरिकों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। ज‌िसके बाद लोगों ने दो नाजीर‌ियाई को पीट-पीटकर घायल कर द‌िया। इस मामले की गूंज सुषमा स्वराज तक पहुंची और उन्होंने कहा है क‌ि इस मामले की निष्पक्ष कार्रवाई के ल‌िए यूपी के सीएम योगी आद‌ित्यनाथ ने पूर्ण भरोसा द‌िलाया है। इसके साथ ही उन्होंने इस मामले में र‌िपोर्ट भी मांगी है।




manish khari death case: localites of greater noida injured 2 nigerians by beating
nigerian beaten - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है क‌ि सोमवार सुबह लोगों ने पहले एसएसपी कार्यालय और फिर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। वहीं शाम को एनएसजी सोसायटी से परी चौक तक कैंडल मार्च निकाला और धरने पर बैठ गए। इससे परी चौक पर ट्रैफिक जाम लग गया। लोगों को समझाने के लिए पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे। उसी दौरान परी चौक से गुजर रहे दो नाइजीरिया निवासियों पर भीड़ ने हमला बोल दिया। जिसके बाद पुलिस को लाठी फटकार कर भीड़ को खदेड़ना पड़ा।


manish khari death case: localites of greater noida injured 2 nigerians by beating
nigerian beaten - फोटो : अमर उजाला

सोमवार सुबह गोल्डन फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए, महिला शक्ति उत्थान मंडल एवं अन्य सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता मनीष खारी के परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय पर पहुंचे। लोगों ने एसएसपी धर्मेंद्र सिंह और एसपी देहात सुजाता सिंह से मनीष की हत्या में नामजद किए गए पांच नाइजीरियाई नागरिकों की गिरफ्तारी की मांग की। फेडरेशन के अध्यक्ष देवेंद्र टाइगर व लोगों ने पुलिस पर छात्र मनीष के लापता होने और नाईजीरियाई नागरिकों द्वारा अगवा करने की सूचना देने के बावजूद पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही और नामजदों को गिरफ्तार कर छोड़ने का आरोप लगाया। एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने जांच के लिए तीन-चार दिन का समय मांगा और जांच एसपी देहात सुजाता सिंह को सौंप दी। चार दिन के आश्वासन की बात सुनकर लोगों ने नारेबाजी की और कलेक्ट्रेट पर डीएम ऑफिस पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
manish khari death case: localites of greater noida injured 2 nigerians by beating
nigerian beaten - फोटो : अमर उजाला

जब सिटी मजिस्ट्रेट अंजनी कुमार बातचीत करने पहुंचे तो लोगों ने डीएम या एडीएम लेवल के अधिकारी से बात करने को कहा। एक घंटे तक चले हंगामे बाद एडीएम फाइनेंस केशव कुमार ने लोगों से वार्ता की। एडीएम फाइनेंस ने मामले में जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। वहीं लोगों ने कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

विज्ञापन
manish khari death case: localites of greater noida injured 2 nigerians by beating
nigerian beaten - फोटो : अमर उजाला

शाम 4 बजे बड़ी संख्या में लोग कैंडल मार्च के लिए एनएसजी सोसायटी के बाहर जमा हुए। शाम 6 बजे यहां से लोग मार्च निकालते हुए परी चौक पर पहुंचे और शाम मनीष के फोटो और मोमबत्ती लेकर धरना देकर बैठ गए। इससे शहर के मुख्य चौराहे परी चौक पर ट्रैफिक जाम लग गया। एसपी देहात सुजाता सिंह, सीओ प्रथम अभिनंदन कुमार, कई थानों के प्रभारी और पुलिस फोर्स परी चौक पर पहुंच गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed