फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

45 मीटर ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, 5 घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Sat, 13 Feb 2016 08:50 AM IST
Updated Sat, 13 Feb 2016 08:50 AM IST
विज्ञापन

45 मीटर ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, 5 घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

man on 45 meters high tower, 5 hours hi-voltage Drama

शास्त्री पार्क स्थित 45 मीटर ऊंचे टॉवर पर शुक्रवार सुबह एक युवक चढ़ गया। उसने आतंकवाद के नाम पर निर्दोष मुसलमानों को पकड़ना बंद करने व दंगे में मारे गए लोगों को उचित मुआवजा देने की मांग की। इस दौरान वहां काफी भीड़ लग गई। पुलिस ने उसे उतारने की कोशिश की, लेकिन वह नेताओं को बुलाने की मांग करने लगा। (सभी फोटो: ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली)

45 मीटर ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, 5 घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

man on 45 meters high tower, 5 hours hi-voltage Drama

पांच घंटे बाद स्थानीय विधायक अनिल वाजपेयी के पहुंचने पर युवक टॉवर से उतरा। पुलिस ने बताया कि आसिम दो साल पहले भी टॉवर पर चढ़कर ड्रामा कर चुका है। फिलहाल, उसके खिलाफ अभी कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस के मुताबिक, लगभग सुबह साढ़े पांच बजे शास्त्री पार्क मछली मार्केट के पास लोगों ने शेख मोहम्मद आसिम (27) को टॉवर पर चढ़ा हुआ देखा।

45 मीटर ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, 5 घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

man on 45 meters high tower, 5 hours hi-voltage Drama

वह बुलंद मस्जिद शास्त्री पार्क का निवासी है। उसके चढ़ने के बाद वहां तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। आसिम टॉवर से अपनी मांगों के बारे में बता रहा था। उसने कहा कि दंगों में मारे गए लोगों को उचित मुआवजा दिया जाए और आतंकवाद के नाम पर मुसलमान युवकों को पकड़ना बंद किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

45 मीटर ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, 5 घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

man on 45 meters high tower, 5 hours hi-voltage Drama

मौके पर पहुंची पुलिस ने उससे नीचे उतरने की अपील की, लेकिन आसिम ने मौके पर नेताओं को बुलाने की मांग रख दी।

विज्ञापन

45 मीटर ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, 5 घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

man on 45 meters high tower, 5 hours hi-voltage Drama

करीब पांच घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद आसिम स्थानीय विधायक के कहने पर नीचे उतरने को तैयार हुआ। विधायक ने उसकी बातों को उचित जगह पर पहुंचाने की बात कही। बाद में दमकल विभाग की क्रेन से उसे नीचे उतारा गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed