{"_id":"584f89024f1c1bad5d6496d0","slug":"man-found-living-in-a-cave-behind-president-house-in-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति भवन के पीछे काली गुफा में रहता है ये शख्स, इसी पते पर है पासपोर्ट और वोटर ID ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति भवन के पीछे काली गुफा में रहता है ये शख्स, इसी पते पर है पासपोर्ट और वोटर ID
Tue, 13 Dec 2016 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 13 Dec 2016 05:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kuran
- फोटो : कुमार संजय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राष्ट्रपति भवन के पीछे जंगल में स्थित गुफा में रहने वाले व्यक्ति मौलवी गाजी नूरल हसन (68) ने देश के पूर्व राष्ट्रपति फकरुद्दीन अली अहमद को कुरान पढ़ाया था, जबकि उनकी बेटी को अरबी पढ़ाई थी। मौलवी नूरल हसन ने गुफा में रहने की जानकारी के कुछ कागजात तो एसडीएम कार्यालय में जमा करा रखे हैं। हालांकि वे अपने उस दावे के कागजात नहीं दिखा पाए कि गुफा में रहने की सूचना कभी पुलिस को दी थी। आईबी, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल समेत देश की सुरक्षा एजेंसियों ने नूरल हसन से करीब छह घंटे संयुक्त रूप से पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने शनिवार तड़के उन्हें छोड़ दिया।
2 of 5
- फोटो : कुमार संजय
अमर उजाला संवाददाता गुफा का राज पता करने के लिए राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 29 की तरफ से जंगल में सोमवार पहुंचा। वहां पर गाजी नूरल हसन मिले। गुफा के ऊपर ख्वाजा सैय्यद इब्राहिम की मजार है और उसके नीचे प्राचीन काली गुफा है। इसी में वे रहते हैं। नूरल हसन ने बताया कि अंग्रेजों के समय पर इस जंगल में मौगा मालचा गांव हुआ करता था।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
अंग्रेजों ने इस गांव को उजाड़ दिया था। वे पहले मजार पर रहते थे। मजार पर दो-तीन वर्ष रहने के बाद गुफा में रहने लग गए। नूरल हसन ने फतेहपुरी व देवबंद से पढ़ाई कर रखी है और उन्हें मौलवी की पदवी मिली है। आसपास रहने वाले कुछ लोग उन्हें जानते हैं और खान के नाम से पुकारते हैं। उन्होंने बताया कि जंगल में काफी जंगल जानवर व अजगर जैसे सांप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : कुमार संजय
नूरज हसन ने बताया कि शनिवार को रात में जंतर-मंतर से अपनी गुफा में लौटे थे। कुछ घंटे बाद करीब 200 पुलिसकर्मी उनकी गुफा पर आ गए। ये लोग कहने लगे कि उन्हें थाने चलना पड़ेगा। चाणक्यपुरी थाने ले जाकर करीब छह घंटे तक पूछताछ की थी।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : कुमार संजय
नूरल हसन की गुफा का पता डीएच दरगाह ख्वाजा सैय्यद इब्राहिम, परेड ग्राउंड मदर क्रेसेंट रोड है। उन्होंने इस पते पर पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड व पैन कार्ड बनवा रखा है। गुफा में बिजली का मीटर भी लगा है। वहीं पर खिड़की एक्सटेंशन से निकलने वाले एक साप्ताहिक अखबार का पत्रकार का परिचय पत्र भी था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।