27 लोगों को बंधक बना लूटे नौ परिवार, महिला से किया रेप
मुरादनगर के जलालाबाद गांव रोड पर निर्माणाधीन आईटीआई की बिल्डिंग में शुक्रवार रात नकाबपोश डकैतों ने तांडव मचाया। बिल्डिंग की लेबर की झुग्गियों में पुलिस वाला बताकर घुसे बदमाशों ने एक महिला के साथ रेप किया और नौ परिवारों के 27 लोगों को बंधक बनाकर दो लाख की नगदी और ढाई लाख कीमत के जेवरात लूट लिए। बदमाशों की संख्या 10 से 12 बताई गई है। सभी हाथों में तमंचे और निर्माणाधीन बिल्डिंग के सरिए लिए थे।
27 लोगों को बंधक बना लूटे नौ परिवार, महिला से किया रेप
पुलिस ने मामले में अबूपुर निवासी सात लुटेरों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। हालांकि कब्जे से लूट का सामान बरामद नहीं हो सका है। रेप पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। दिल्ली निवासी संदीप त्यागी की जलालाबाद गांव रोड पर निजी आईआईटी में निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें बिहार महोबा जनपद के सुपा गांव निवासी धर्मेंद्र, राजू, अखिलेश, गनपत, दिलीप, किशन, देवीचरण, बाबू, विशाल, कालीचरण, गोरीलाल, संजय, अमर सिंह परिवार सहित बिल्डिंग में काम कर रहे है।
27 लोगों को बंधक बना लूटे नौ परिवार, महिला से किया रेप
परिवार में नौ महिला, पांच बच्चे हैं। शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने पहले बिल्डिंग के जलालाबाद गांव निवासी गार्ड विनोद और सुखबीर को तमंचा दिखाकर मोबाइल और दो हजार रुपये लूटे। हाथ बांधकर दोनों को बिल्डिंग में लेकर पहुंचे। झुग्गियों में सो रहे मजदूरों से पुलिस वाला बताते हुए बदमाशों ने सभी को आतंकित कर दिया और हाथ-पैर बांधकर बिल्डिंग में बने माल गोदाम में बंधक बना दिया।
27 लोगों को बंधक बना लूटे नौ परिवार, महिला से किया रेप
दो बदमाश एक महिला को अपने साथ कुछ दूरी पर ले गए, जहां एक बदमाश ने महिला के साथ रेप किया। अन्य बदमाशों ने बंधक बनी महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की और नगदी-जेवरात लूटकर भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद वह किसी तरह बंधन मुक्त हुए। बदहवास रेप पीड़िता को झुग्गी लेकर आए। पीड़ितों ने बताया कि बदमाश करीब तीन घंटे तक रहे। इस दौरान विरोध करने पर मजदूरों के साथ मारपीट की गई। शनिवार सुबह वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
27 लोगों को बंधक बना लूटे नौ परिवार, महिला से किया रेप
एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने थाने में पहुंचकर मामले की जानकारी ली। एसपी रूरल राकेश पांडेय ने बताया कि वारदात में शामिल सात बदमाशों चंद्रपाल, प्रवीण, विकास, सन्नी, विशाल, रवि, सोनू निवासी अबूपुर थाना निवाड़ी मोदीनगर को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि लूटा गया माल फरार बदमाश ले गए हैं।