कल यानी 11 अप्रैल के दिन देश में लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण का मतदान डाला जाएगा। चुनाव के मद्देनजर इस बार देश में कई ऐसी सीटें हैं जो खासी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इनमें से एक है बिहार का बेगूसराय। बेगूसराय की सीट पर पूरे देश की निगाहें हैं। इसका कारण हैं जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार जो पहली बार चुनावी अखाड़े में अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं। वह भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ चुनाव मैदान में भाजपा के दिग्गज नेता गिरिराज सिंह और महागठबंधन के तनवीर हसन हैं। यहां दिलचस्प ये है कि कन्हैया को न सिर्फ बेगूसराय के लोगों का बल्कि दिल्ली के उनके जेएनयू में रहे साथियों का, गुरमेहर कौर का, लापता छात्र नजीब अहमद की मां के साथ ही बॉलीवुड का भी साथ मिल रहा है। आगे तस्वीरों में देखिए दिल्ली व मुंबई से पहुंचे लोग कैसे कर रहे हैं कन्हैया का समर्थन...
गायब नजीब की मां से लेकर स्वरा भास्कर तक, कन्हैया के समर्थन के लिए बेगूसराय पहुंचे ये दिल्लीवाले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 10 Apr 2019 02:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन