फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीडियो: कौन है ये पीली साड़ी वाली मिस्ट्री वुमन, जो चुनावी मौसम में जमकर हो रही हैं वायरल

Sat, 11 May 2019 05:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 11 May 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 know who is mystery poll officer in yellow saree going viral
mystery poll official - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव अपने अंतिम दौर में है। इस बीच जहां नेताओं की रैलियां व बयान चर्चाओं का केंद्र बन रहे हैं, वहीं इन सब से अलग एक पोल अधिकारी सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही है। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर अपनी अदाओं से सोशल मीडिया की धड़कन बन चुकी यह मिस्ट्री वुमन है कौन। आइए जानें कौन है ये पीली साड़ी वाली चुनाव अधिकारी, जिसे अमर उजाला ने ढूंढ निकाला है...

lok sabha elections 2019 know who is mystery poll officer in yellow saree going viral
mystery poll official - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि पीली साड़ी वाली यह महिला एक सरकारी अधिकारी है। अपने लुक को लेकर चर्चा में आई इस पोल अधिकारी का नाम रीना द्विवेदी है जो पीडब्ल्यूडी विभाग में काम कार्यरत है। रीना मोहनलाल गंज के नगराम में मतदान करवाने पहुंचीं थीं जब उनकी ये तस्वीरें वायरल हो गईं। उनके बूथ पर 100 प्रतिशत मतदान की खबर भी वायरल हुई थी लेकिन फिर बाद में पता चला कि वहां 70 फीसदी मतदान हुआ है।

lok sabha elections 2019 know who is mystery poll officer in yellow saree going viral
mystery poll official - फोटो : अमर उजाला

रीना की पीली साड़ी, आंखों पर सनग्लासेज और हाथ में ईवीएम मशीन। उनका ये लुक ही है जो उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर चुका है। जब अमर उजाला ने उनसे इस बारे में पूछा तो वह बोली कि अच्छा लग रहा है लोग जान रहे हैं, पहचान रहे हैं। यहां तक कि लोग रीना को रास्ते में रोककर भी सेल्फी लेने लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 know who is mystery poll officer in yellow saree going viral
mystery poll official - फोटो : अमर उजाला
रीना बताती हैं कि उन्हें कई लोगों के फोन भी आ चुके हैं कि आप तो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। जब मुझे पहली बार ये पता चला तो मुझे बड़ी हैरानी हुई। लेकिन अब अच्छा लगता है। शुरुआत में रीना को कई लोग मिस जयपुर नलिनी सिंह बताते थे। 
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 know who is mystery poll officer in yellow saree going viral
mystery poll official - फोटो : अमर उजाला
अन्य सरकारी अधिकारियों से अलग दिखने वाली रीना द्विवेदी अब पूरे देश में फेमस हो चुकी हैं। चुनाव अधिकारी के तौर पर ये लखनऊ से 40 किलोमीटर दूर मोहनलाल गंज क्षेत्र में नगराम गांव में पांचवें चरण की वोटिंग करवाने पहुंचीं थीं और इनकी पीली साड़ी वायरल हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed