फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lok sabha elections 2019 exclusive interview with gautam gambhir reason of entry in politics

EXCLUSIVE : क्रिकेटर गौतम गंभीर ने बताया, क्या है राजनीति में आने की असल वजह

Tue, 30 Apr 2019 05:57 PM IST
Amit Digital अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Digital Updated Tue, 30 Apr 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 exclusive interview with gautam gambhir reason of entry in politics
गौतम गंभीर - फोटो : अमर उजाला

प्रसिद्ध क्रिकेटर गौतम गंभीर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं। गंभीर राजनीति में क्यों आए, और इसके जरिए वे किन सपनों को पूरा करना चाहते हैं, यह जानने के लिए हमारे संवाददाता अमित शर्मा ने उनसे मुलाकात की। प्रस्तुत है वार्ता के प्रमुख अंश-

विज्ञापन


गौतम गंभीर आप खेल के मैदान में अपने 'अग्रेसिव नेचर' के लिए जाने जाते रहे हैं। यह नेचर राजनीति की पिच पर जीत हासिल करने में कितना सहायक रहेगा? 
विज्ञापन

जिंदगी की किसी भी पिच पर जीत हासिल करने के लिए ईमानदार कोशिश और साफ नीयत की आवश्यकता होती है। खेल के मैदान में अपनी भूमिका निभा चुके तो अब जनता की सेवा करने के लिए लोगों के बीच हैं। इस मैदान पर भी जीत हासिल करेंगे। मैं सिर्फ ट्वीट कर अपना विचार व्यक्त करने तक सीमित नहीं रहना चाहता था। मैं जमीन पर उतरकर कुछ करने वालों में से हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपके सामने कांग्रेस और आप के दो उम्मीदवार हैं। अपना मुकाबला किससे मानते हैं? 
मैं जब खेलने के लिए मैदान में उतरता था तो मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता था कि मेरे सामने कौन बॉलिंग कर रहा है। मुझे मालूम होता था कि गेंद बाउंड्री से पार भेजनी है। यहां मैं किसी व्यक्ति के बारे में कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। मेरा मुकाबला सिर्फ मुझसे है। मुझे अच्छा काम करना है, लोगों की सेवा करनी है। जल्द से जल्द काम पूरा करना मेरे सामने चैलेंज है। इस काम के लिए जो साथ आए बेहतर है। 

lok sabha elections 2019 exclusive interview with gautam gambhir reason of entry in politics

केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने की मांग कर रहे हैं। आप क्या कहेंगे?  
यह अपनी नाकामियों को एक मुद्दे के पीछे छिपाने की कोशिश है। दिल्ली के लोग बहुत समझदार हैं। उन्हें मालूम है कि पिछले चार साल में उन्होंने क्या किया है। लोगों को साफ पानी देने के लिए, सफाई देने के लिए पूर्ण राज्य का मुद्दा कहीं बाधक नहीं है। वादा किया था दिल्ली को लंदन बनाएंगे, पेरिस बनाएंगे। कुछ नहीं कर पाए तो अब यह नया मुद्दा लेकर आ गए हैं। मैं दिल्ली को दिल्ली बनाना चाहता हूं। दिल्ली के लोगों के लिए एक बेहतर दिल्ली बनाना चाहता हूं।  

आप यूथ आइकन हैं। अपने लोकसभा क्षेत्र के युवाओं के लिए आपके मन में क्या है?
मेरी सबसे पहली प्राथमिकता नॉर्थ कैंपस, साउथ कैंपस की तरह पूर्वी दिल्ली के छात्रों के लिए यूनिवर्सिटी का ईस्ट कैंपस बनाने की होगी। इसके अलावा दिल्ली में एक मात्र अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम फिरोजशाह कोटला स्टेडियम है। आज सुबह ही मैं यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मॉर्निंग वाक करके आया हूं। मुझे लगता है कि हम इसे अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के रूप में विकसित कर सकते हैं। इसके साथ ही मल्टी लेवल पार्किंग, गाजीपुर कूड़ेदान को आधुनिक तकनीकी के साथ निस्तारित करने जैसी अनेक योजनाएं मेरे दिमाग में हैं। 

lok sabha elections 2019 exclusive interview with gautam gambhir reason of entry in politics
गौतम गंभीर भाजपा में शामिल - फोटो : अमर उजाला

आपके राजनीतिक विरोधियों का कहना है कि आप बाहरी हैं। इस पर क्या टिप्पणी करेंगे? 
मुझे तो समझ नहीं आता कि ऐसे लोगों पर क्या टिप्पणी करूं। पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर में मेरे पिता 45 साल से बिजनेस कर रहे हैं। इसी दिल्ली में पैदा हुआ, इसी दिल्ली में पढ़ा और खेला। पूरी दिल्ली मेरी है। इसके बाद भी अगर कोई मुझे बाहरी कहे तो क्या कह सकता हूं।  

लेकिन इन्हीं व्यापारियों के लिए सीलिंग का मुद्दा बहुत तकलीफदेह साबित हुआ है। क्या कहेंगे? 
व्यापारियों के लिए सरकार ने पहले भी राहत देने की कोशिश की थी। आगे भी कोई समस्या होगी तो उसे दूर करने की कोशिश करेंगे। 

आपके पास दो मतदाता पहचान पत्र होने का भी आरोप है? 
मैंने इस बात का जवाब पहले ही दे दिया है। मेरे पास केवल एक मतदाता पहचान पत्र है। यह कोरी अफवाह है। 

आपकी क्रिकेट बिरादरी से नवजोत सिंह सिद्धू जी पाकिस्तान के क्रिकेटर पीएम इमरान खान के बारे में कई बार टिप्पणी करते रहे हैं। उनकी टिप्पणियों को किस तरह से देखते हैं?  
देखिए मैंने पहले ही कह दिया कि मैं किसी व्यक्ति पर कोई निजी टिप्पणी नहीं करूंगा। उनके बयान उनकी अपनी विचारधारा को दिखाते हैं। जनता देख रही है। क्या सही है और क्या गलत है, इसका फैसला वही करेगी।

lok sabha elections 2019 exclusive interview with gautam gambhir reason of entry in politics

भाजपा चुनाव में राष्ट्रीय सुरक्षा को बड़ा मुद्दा बनाए हुए है। जबकि कांग्रेस इसे जमीनी मुद्दों से भागना कह रही है। आप क्या कहेंगे? 
सुरक्षा जितना मेरा मुद्दा है, उतना ही आपका भी है। इस पर राजनीति कैसी। कांग्रेस के समय 26/11 का मामला हुआ था। उन्होंने क्या किया और नहीं किया तो क्यों नहीं किया? पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है। लोग बालाकोट एयर स्ट्राइक को गर्व के साथ देख रहे हैं। उन्होंने पूरी दुनिया में हिंदुस्तान का नाम ऊंचा किया है। सच तो यह है कि प्रधानमंत्री की इसी छवि के कारण मैं राजनीति में आया।

यानी भाजपा केवल राष्ट्रवाद पर चुनाव जीतना चाहती है? 
बिल्कुल नहीं। पिछले पांच साल में लोगों की जिंदगी में जो परिवर्तन आया है, उसे क्या कहेंगे। सड़कों का जाल बिछा है। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए ऐतिहासिक कामों की शुरुआत हुई है। गैस कनेक्शन और आवास योजना ने करोड़ों लोगों की जिंदगी बदली है। हम प्रधानमंत्री के मजबूत नेतृत्व और उनके विकास के कार्यों पर जनता के विश्वास की मुहर चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed