फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नारायण साईं ही नहीं देश के इन 10 बाबाओं की करतूतें हैं शर्मनाक, शिष्याओं को ही बनाया शिकार

Tue, 30 Apr 2019 06:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 30 Apr 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
list of 10 self styled god men who involve in sexual assault fraud and other crimes
- फोटो : अमर उजाला

हवस, रंगीनियां, बेशर्मी, चोरी, रेप और शोषण वो शब्द हैं जिनसे किसी साधू-संत-बाबा-संन्यासी का दूर-दूर तक लेना देना नहीं होना चाहिए, लेकिन बीते कुछ समय से ऐसे नामी बाबाओं का भंडाफोड़ हो रहा है जो हवस और अय्याशियों में इस कदर डूबे कि उनकी करतूतें देख विश्वास की डोर टूट सी गई है। इन्हीं में से एक आसाराम का बेटा नारायण साईं है जिसे आज सूरत सेशन्स कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई है। नारायण साईं और उसके पिता आसाराम अकेले ऐसे बाबाओं की फेहरिस्त में शामिल नहीं हैं बल्कि 10 अन्य बाबा भी इस लिस्ट में शुमार हैं। जानिए कौन हैं वो ढोंगी बाबा और उनकी करतूतें...

list of 10 self styled god men who involve in sexual assault fraud and other crimes
नारायण साई (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
नारायण साईं- उल्लेखनीय है कि जिस मामले में नारायण साईं को उम्रकैद हुई है वह करीब ग्यारह साल पुराना है। सूरत की रहने वाली दो बहनों ने उसके और उसके पिता के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। एक बहन ने साईं पर 2002 और 2005 के बीच सूरत के आश्रम में रहने पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। पीड़िता की बड़ी बहन ने अहमदाबाद में 1997 और 2006 में आश्रम में रहने के दौरान आसाराम पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। दोनों बहनों ने साईं और आसाराम के खिलाफ कथित शोषण की अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आसाराम और उसके बेटे के खिलाफ दुष्कर्म, यौन शोषण और अवैध तरीके से बंधक बनाकर रखना और अन्य अपराध के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने साईं के चार साथियों को भी गिरफ्तार किया था। नारायण साईं के खिलाफ कोर्ट अब तक 53 गवाहों के बयान दर्ज कर चुकी है, जिसमें कई अहम गवाह भी हैं। इन गवाहों ने नारायण साईं को लड़कियों के साथ दुष्कर्म करते हुए देखा था या फिर इस कृत्य में आरोपियों की मदद की थी, लेकिन बाद में वो गवाह बन गए। नारायण पर जेल में रहते हुए पुलिस कर्मचारी को 13 करोड़ रुपये की रिश्वत देने का भी आरोप लगा था।
list of 10 self styled god men who involve in sexual assault fraud and other crimes
आसाराम
आसाराम- नाबालिग से रेप के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद आसाराम बापू फिलहाल राजस्थान की जोधपुर जेल में बंद हैं। एक जमाने में आसाराम के अंध भक्तों की भरमार थी। आसाराम पर अपने आश्रम में बच्चियों से यौन शोषण और कई महिलाओं के साथ रेप के आरोप हैं। इसके अलावा उनपर तंत्र मंत्र और बलि देने के नाम पर बच्चों की हत्या, नाबालिग लड़कियों से रेप और जमीन हड़पने के आरोप भी हैं। आसाराम के बेटे नारायण साईं पर भी रेप के आरोप लग चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
list of 10 self styled god men who involve in sexual assault fraud and other crimes
राम रहीम
राम रहीम- अब बात उस बाबा की जिसकी काली करतूतों से दुनिया वाकिफ है। राम रहीम को दो साध्वियों के साथ रेप करने के आरोप में 20 साल की सजा सुनाई गई है। भक्तों के सामने अपनी अलग छवि रख पर्दे के पीछे अपराधों को अंजाम देने वाले रामरहीम पर भक्तों को नपुंसक बनाने का भी आरोप है। इसके अलावा उनपर पत्रकार की हत्या करने का भी मामला दर्ज है। भारत में ऐसे ढोगी बाबाओं से लोगों को बचाने के लिए पुलिस और कई समाजसेवी संस्थाए काम कर रही है। लेकिन जरुरत है तो लोगों को आंखें खुली रख सच-फरेब में फर्क समझने की।
विज्ञापन
list of 10 self styled god men who involve in sexual assault fraud and other crimes
दाती महाराज - फोटो : अमर उजाला
दाती महाराज- शनिधाम के संस्थापक दाती महाराज पर भी उनकी एक 25 वर्षीय शिष्या ने आरोप लगाया था कि बाबा और उनके अन्य सहयोगियों ने दिल्ली और राजस्थान के पाली स्थित आश्रम में बलात्कार किया वो भी एक नहीं कई बार। जांच हुई तो दाती महाराज के दोनों आश्रमों में कई गड़बड़ियां पाई गईं। हालांकि इस मामले में अब तक दिल्ली पुलिस दाती महाराज को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed