'बुरा ना मानो होली है', इन्हीं पांच शब्दों का इस्तेमाल कर के सदियों से ही असामाजिक तत्व होली के दौरान महिलाओं को अपना शिकार बनाते रहे हैं। लेकिन इस बार राजधानी दिल्ली में इन शब्दों का इस्तेमाल कर कुछ विकृत मानसिकता वाले लोगों ने ऐसी घिनौनी हरकत की है जिससे किसी का भी शर्म से सिर झुक जाए।
LSR कॉलेज की छात्राओं के साथ मनचलों ने खेली गंदी होली, लड़कियों ने इंस्टाग्राम पर खोली पोल
बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज(एलएसआर) की दो लड़कियों पर कुछ मनचलों ने होली के नाम पर गुब्बारे में सीमेन भर कर फेंक दिया।
A post shared by Drishti Maan (@drishhhhh_) on
इस बात की जानकारी खुद इन लड़कियों ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी है। इसके बाद से इनका ये मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसके बाद एलएसआर कॉलेज ने होली पर इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए आपात बैठक तक बुला ली।
दरअसल, इस घटना का शिकार हुई लड़कियों के ने आपबीती बताते हुए कहा कि वह अपनी सहेली के साथ लंच कर के जा रही थी और तभी एक गुब्बारा आ कर उसके कपड़ों पर फटा और जो भी उसमें भरा था वो उसके कपड़ों पर फैल गया। कुछ देर बाद उस पदार्थ में से अजीब सी महक आने लगी जिससे पता चला कि वह पानी तो नहीं है। फिर उसने बताया कि उस दिन से पहली कभी उसपर सीमेन नहीं फेंका गया था।
छात्रा ने इससे पहले लोग उसको किस तरह प्रताड़ित करते थे वो भी बताया। उसने कहा कि वो उत्तर-पूर्वी भारत से है इसलिए उसको चिंकी, मोमो, माल जैसे नाम से चिढ़ाया जाता रहा है।