सुहाग की लंबी आयु के लिए सुहागिनों ने निर्जला व्रत रख करवाचौथ का त्यौहार मनाया। सुबह तड़के उठकर सुहागिनों ने सास द्वारा दी सरगही खाकर व्रत शुरू किया। इसके साथ ही सुहागिनें व्रत के दौरान सुंदर दिखने के लिए सुबह से ही साज-श्रृंगार में जुट गई शहर में नवविवाहिताओं में करवाचौथ को लेकर एक उत्साह से नजर आया। करवाचौथ पर अपने पति की लंबी आयु के साथ ही उनका मन मोहने के लिए सुहागिनें सुबह से ही साज-श्रृंगार में जुट गई।
पति के साथ चांद का दीदार कर सुहागिनों ने खोला व्रत, नवविवाहिता दुल्हन की तरह हुई तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 09 Oct 2017 01:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन