फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kumar vishwas targets kejriwal at aap national conference

कुमार विश्वास ने केजरीवाल पर कसा तंज, कहा- षड्यंत्रकारी कहते हैं कि हम दूसरी पार्टी में चले जाएं...

Mon, 27 Nov 2017 10:32 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 27 Nov 2017 10:32 AM IST
विज्ञापन
kumar vishwas targets kejriwal at aap national conference
kejriwal and kumar vishwas

आम आदमी पार्टी का राष्ट्रीय सम्मेलन रविवार को हुआ। इसमें जब कुमार विश्वास की बोलने की बारी आई तो वो अपने विचार व्यक्त करने से नहीं चूके। वो अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बिना ही उनपर निशाना साधते चले गए।

विज्ञापन


कुमार विश्वास ने कहा,'षड्यंत्रकारी कहते हैं कि हम दूसरी पार्टी में चले जाएं या वहां चले तो नहीं जाएंगे, लेकिन मैं कहता हूं कि वहां तो अंधेरा है तो कैसे स्वराज का दीपक जलेगा। यदि यह आंदोलन असफल हुआ तो मांताएं 40 साल तक बेटों को आंदोलन में भेजना बंद कर देंगी, आंदोलन से लोगों का भरोसा ही उठ जाएगा।' 

विज्ञापन

'मैं अभिमन्यु हूं, मेरी हत्या में भी मेरी विजय है'

kumar vishwas targets kejriwal at aap national conference
Kumar vishwas

कुमार विश्वास ने महाभारत के चक्रव्यूह का जिक्र करते हुए अपने खिलाफ लोगों पर हमला बोलते हुए कहा,'एक दिन 20-25 लोगों ने घेर कर मुझे कहा कि तुम्हें इतना अपमानित कर दिया जाएगा कि हाथ जोड़कर भागोगे, लेकिन मैं बता देना चाहता हूं कि मैं कहीं नहीं जा रहा हूं। मैं अभिमन्यु हूं, मेरी हत्या में भी मेरी विजय है।'

​'जब हम रामलीला मैदान पर इकट्ठा हुए तो कुछ लोग कॉरपोरेट में अखबारों में नौकरी कर थे, लेकिन उनमें क्रांति नहीं जगी। इसके बाद हमने पार्टी बनाई, लेकिन क्रांति नहीं जगी। इसके बाद जब पहली बार सरकार बनी तो ऐसे लोग आए, हो सकता है क्रांति देर से जगी हो, लेकिन इनका भी स्वागत है।' उनका ये बयान आशुतोष के लिए था। 

​कुमार विश्वास ने पार्टी छोड़ने की बात पर कहा,'बीते 8 महीनों से मैं बोला नहीं हूं क्योंकि पीएसी की बैठक नहीं हुई। एक नैशनल काउंसिल हुई, लेकिन वक्ताओं में मेरा नाम नहीं था। बीते 7 महीने से हजारों कार्यकर्ताओं से मिलकर मैंने जाना कि 7 महीने से बोलने का अवसर न मिलने पर मुझमें इतनी बेचैनी है तो जो 5 साल से नहीं बोल पा रहे, उनमें कितनी बेचैनी होगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed