फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब आप ने किया कांग्रेस से गठबंधन पर इंकार तो विश्वास ने ली चुटकी- हो उल्लू ये जताने की जरूरत क्या थी

Sat, 19 Jan 2019 02:58 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: shubham Updated Sat, 19 Jan 2019 02:58 PM IST
विज्ञापन
kumar vishwas digs at aam party party on no alliance with aap, post a satirical poem
कुमार विश्वास

आम आदमी पार्टी के एक बयान पर उनके ही एक सहयोगी ने तीखा तंज कसा है। बात उस बयान की है जो शुक्रवार को गोपाल राय ने दिया था कि पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ेगी। पार्टी राष्ट्रहित में कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ने को तैयार तो थी लेकिन कांग्रेस के लिए उसका अहंकार सर्वोपरि है। गोपाल राय ने शुक्रवार को यह साफ किया था कि आम आदमी पार्टी दिल्ली, पंजाब और हरियाणा से अकेले ही चुनाव लड़ेगी उसकी कांग्रेस से गठजोड़ की कोई संभावना नहीं है। गोपाल राय के इसी बयान पर आम आदमी पार्टी के नेता और कवि कुमार विश्वास ने हुल्लड़ मुरादाबादी की कविता से तंज कसा है।

kumar vishwas digs at aam party party on no alliance with aap, post a satirical poem
kumar vishwas - फोटो : amar ujala

कुमार विश्वास ने गोपाल राय के बयान वाला आम आदमी पार्टी का ट्वीट रीट्वीट करते हुए कविता लिखी-
तुम हो उल्लू ये जताने की ज़रूरत क्या थी ?
आइना ख़ुद को दिखाने की ज़रूरत क्या थी ?
चोर जो चुप ही लगा जाता तो वो कम पिटता, 
बाप का नाम बताने की ज़रूरत क्या थी ?
(हुल्लड मुरादाबादी) 

kumar vishwas digs at aam party party on no alliance with aap, post a satirical poem
gopal rai - फोटो : G. pal

वहीं मीडिया से बात करते हुए आप दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने  बताया कि नीतिगत स्तर पर आप का कांग्रेस से हमेशा से विरोध रहा है। लेकिन केंद्र सरकार की मौजूदा तानाशाही से जिस तरह से संवैधानिक संस्थाओं पर संकट आ खड़ा हुआ है, आप कांग्रेस के साथ समझौता करने पर राजी हो गयी थी। आप से सुहानुभूति रखने वाले दलों ने भी कांग्रेस से गठबंधन की सलाह दी थी। कोशिश यही थी कि भाजपा विरोधी मतों का बंटवारा न हो। गोपाल राय के मुताबिक, बावजूद इसके कांग्रेस घमंड में डूबी हुई है। कांग्रेस के लिए देश सर्वोपरि नहीं है। जिस प्रकार के बयान कांग्रेस के पंजाब मुख्यमंत्री केप्टन अमरिंदर सिंह और दिल्ली की नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित के आप विरोधी बयान आए हैं, उसे देखते हुयमे आप ने तय किया है कि पार्टी दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में अकेले चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
kumar vishwas digs at aam party party on no alliance with aap, post a satirical poem
Gopal Rai,Delhi Minister

शीला दीक्षित पर आप का सीधा हमला
आप के वरिष्ठ नेता व उत्तर पूर्वी दिल्ली लोक सभा प्रभारी दिलीप पांडेय का कहना है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पद मिलने के बाद ही शीला दीक्षित ने बिजली कंपनियों के लिए लॉबिंग शुरू कर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में बिजली पानी महंगा करने के लिये कांग्रेस साजिश कर रही है। बिजली कंपनियों और पानी माफिया से शीला दीक्षित का गठजोड़ है।

विज्ञापन
kumar vishwas digs at aam party party on no alliance with aap, post a satirical poem
मीडिया को जानकारी देते हुए गोपाल राय - फोटो : अमर उजाला

वह बिजली कंपनियों व पानी माफिया को सीधा लाभ पहुंचाना चाहती है। इसका प्रमाण अध्यक्ष बनने के बाद का उनका एक इंटरव्यू है, जिसमें वह कहती हैं कि दिल्ली में सस्ती बिजली और पानी मुफ्त देना नामुमकिन है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed