फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑक्सफॉर्ड में पढ़ाई से ज्यादा बोर्ड गेम खेलने वाले स्टीफन हॉकिंग कैसे बने वैज्ञानिकों के बादशाह

Wed, 14 Mar 2018 02:15 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Mar 2018 02:15 PM IST
विज्ञापन
know 6 interesting facts about stephen hawking, he use to play board game than study in oxford
Stephen Hawking

दुनिया को बिग बैंग थियरी देने वाले स्टीफन हॉकिंग आज हमारे बीच नहीं रहे। 76 साल की उम्र में बुधवार को स्टीफन का निधन हो गया। 8 जनवरी 1942 को इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड में जन्मे हॉकिंग बिग बैंग और ब्लैक होल्स से दुनिया का परिचय कराया जिसे कोई नहीं जानता था। ऐसे ही खास वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग के बारे में जानिए बेहद दिलचस्प बातें:

know 6 interesting facts about stephen hawking, he use to play board game than study in oxford
stephen Hawking - फोटो : HAWKING.ORG.UK

सिर्फ एक घंटे ही करते थे पढ़ाईः हॉकिंग शुरू से ही मैथ पढ़ना चाहते थे जबकि उनके पिता चाहते थे कि वो मेडिकल पढ़ें। यही कारण रहा कि जब वो मैथ्स नहीं पढ़ पाए तो उन्होंने फिजिक्स चुन लिया। ऑक्सफॉर्ड में वो पढ़ाई कम और बोर्ड गेम ज्यादा खेलते थे। तीन साल में उन्होंने केवल 1000 घंटे यानी रोज 1 घंटे ही पढ़ाई की। लेकिन आश्चर्य तो ये था कि इसके बावजूद वो अच्छे स्टूडेंट्स में से गिने जाने लगे।

know 6 interesting facts about stephen hawking, he use to play board game than study in oxford
stephen Hawking

जब उन्होंने अपनी फाइनल थीसिस जमा की तो उसे फर्स्ट क्लास ऑनर्स और सेकंड क्लास ऑनर्स के बीच रखा गया और दोनों में से एक पाने के लिए उन्हें मौखिक परीक्षा देनी थी। तब उन्होंने अपने शिक्षकों से कहा था कि अगर आप मुझे पहला स्थान देंगे तो कैंब्रिज जाऊंगा और सेकंड दिया तो यहीं ऑक्सफॉर्ड रह जाऊंगा तो आप ही तय करें। इसके बाद उन्हें फर्स्ट क्लास ऑनर्स की ही डिग्री दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
know 6 interesting facts about stephen hawking, he use to play board game than study in oxford
stephen Hawking

1968 में  कॉस्मोलॉजी में पीएचडी करने के बाद भी उन्होंने कैंब्रिज नहीं छोड़ा। अपनी लाइलाज बीमारी से ग्रसित होते हुए भी उन्होंने कैंब्रिज में रहकर ही ब्रह्मांड से जुड़े कुछ मूल सवालों की खोज करने लगे। एक दशक बाद उन्होंने कॉस्मोलॉडी और थ्योरेटिकल फिजिक्स पर बेहद ही खास रिपोर्ट निकाली। इन रिपोर्ट्स ने उन्हें वैज्ञानिकों की दुनिया का बेताज बादशाह बना दिया।

विज्ञापन
know 6 interesting facts about stephen hawking, he use to play board game than study in oxford
Stephen Hawking on Theory of Universe

स्टीफन हॉकिंग 1988 में पहली बार उस वक्त चर्चा में आए थे जब उनकी पहली किताब 'अ ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइमः फ्रॉम बिग बैंग टू ब्लैक होल्स' बाजार में आई। इस किताब ने हिस्ट्री बनाई और इसकी 1 करोड़ से भी ज्यादा प्रतियां बिकीं। हॉकिंग की यह किताब दुनियाभर में साइंस विषय पर सबसे ज्यादा बिकने वाली किताब है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed