फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के कई साल बाद हुआ बच्चा, जन्म के तुरंत बाद एक महिला ने किया चोरी

Sat, 05 Nov 2016 01:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 05 Nov 2016 01:37 PM IST
विज्ञापन
kid after deliver stolen from hospital in faridabad
kid stolen from hospital - फोटो : अमर उजाला

बीके सिविल अस्पताल के डिलीवरी वार्ड से शुक्रवार दोपहर एक महिला नवजात शिशु चुरा कर फरार हो गई। बच्चा गायब होने पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और आरोपी महिला की ओर से छोड़े गए दस्तावेज के आधार पर उसकी खोज शुरू कर दी।

kid after deliver stolen from hospital in faridabad
- फोटो : अमर उजाला
चार घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने महिला को खोज निकाला और उससे शिशु को बरामद कर लिया। सूरजकुंड थाना क्षेत्र के खोरी गांव निवासी राजेश ने प्रसव पीड़ा से जूझ रही पत्नी नीलम को बीके सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था।
kid after deliver stolen from hospital in faridabad
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर करीब साढ़े बारह बजे नीलम को डिलीवरी रूम ले जाया गया। थोड़ी देर बाद नीलम ने बेटे को जन्म दिया। सामान्य प्रसव होने की वजह से जच्चा-बच्चा को डिलीवरी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
kid after deliver stolen from hospital in faridabad
- फोटो : अमर उजाला
वहां लाल-काली साड़ी पहने एक महिला पहले से मौजूद थी। महिला ने बताया कि उसकी भाभी भी प्रसव के लिए बगल वाले बेड पर भर्ती है। उसने एक बेड हेड टिकट (बीएचटी) भी दिखाई, जिसमें भर्ती हुई महिला का नाम ज्योति पत्नी अनिल निवासी रमना कॉलोनी दर्ज था।
विज्ञापन
kid after deliver stolen from hospital in faridabad
- फोटो : अमर उजाला

महिला ने परिजनों को नीलम के कपड़े बदलवाने को कहा और बच्चे को खुद गोद में ले लिया। महिलाएं नीलम को कपड़े बदलवाने लगीं इस दौरान महिला बच्चे को लेकर फरार हो गई।  मौके पर पहुंचे तीन नंबर चौकी इंचार्ज एएसआई जाकिर ने अस्पताल में लगे सीवीटीवी फुटेज को चेक किया तो लाल-काली साड़ी वाली महिला सलवार सूट पहने दूसरी महिला के साथ बच्चे को लेकर बाहर जाते दिखी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed