मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल नजीब जंग पर नया तंज कसा है। केजरीवाल ने जंग को सीधे तौर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का आदमी बता दिया है।
मुख्यमंत्री ने आप विधायक अमानतउल्लाह खान के एक ट्वीट को टैग करके लिखा-जंग अब संघ का ही हिस्सा हैं। साथ ही केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी विधायकों पर उपराज्यपाल और दिल्ली के अत्याचार को दर्शाने वाले कार्टून भी ट्वीट किए। केजरीवाल ने एक कार्टून ट्वीट किया जिसमें लिखा था-आप का एक और विधायक गिरफ्तार।
पुलिस कर्मियों ने एक टोपी लगे आदमी को पकड़ा था और लिखा था उधर से गुजर रहा था तो उठा लाए। देखिए, एकाध मामला तो निकल ही आएगा। एक दूसरे ट्वीट में पुलिस स्टेशन का कार्टून है। अधिकारी कुर्सी पर बैठा है और वहां पुलिस कर्मी आकर कहता है, एक नेता जोर-जोर से छींक रहा है? इस पर अधिकारी का जवाब है,
अगर आप का है तो अंदर कर दो।
4 of 5
समर्थकों के साथ आप विधायक
- फोटो : अमर उजाला
आप विधायक अमानतउल्लाह खान ने न्यायालय से जमानत मिलने पर लिखा था समर्थन के लिए धन्यवाद। न्यायालय ने जमानत दे दी है और कुछ आईपीसी की धाराएं भी हटा दी हैं।
संघ से भी लडूंगा और जंग से भी। इसी ट्वीट को केजरीवाल ने टैग करके जंग पर संघ का हिस्सा बताया है।