पति की लंबी आयु के लिए किए जाने वाले करवाचौथ व्रत का इंतजार पूरा हो चुका है। आज सुबह से ही सभी सुहागिनें अपने पति की लंबी और स्वस्थ आयु की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखेंगी, साथ ही शाम को सज-धजकर पूजा भी करेंगी। इसके बाद शाम में सभी महिलाएं करवा की पूजा कर छलनी से चांद का दीदार करेंगी और उसके बाद उसी छलनी से अपने पति के चेहरे को देखेंगी। ये तो हुई पर्व की बात, अब आपको कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाते हैं जिन्हें देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे कि क्या आज शाम सुहागिनों को सोलह श्रृंगार करने का बाद मास्क पहन कर चांद के दीदार के लिए जाना पड़ेगा?
2 of 5
भीषण प्रदूषण के बीच करवाचौथ की खरीदारी करती महिला
- फोटो : अमर उजाला
ये नजारा है राजधानी दिल्ली की सड़कों और खुली जगहों का। पड़ोसी राज्यों में जब से पराली जलाई जा रही है, राजधानी की हवा बद से बदतर होती जा रही है। अब तो लोगों को सांस लेने में दिक्कत के साथ-साथ हवा में प्रदूषण के कण भी महसूस होने लगे हैं। रिपोर्ट के अनुसार दिन में सूरज निकलने से पहले और शाम में सूर्यास्त के बाद हवा सबसे ज्यादा प्रदूषित रहती है। आगे देखिए करवाचौथ की तैयारियों में इस प्रदूषण के बीच कैसे उलझ गईं हैं महिलाएं।
3 of 5
मास्क पहन कर मेहंदी लगवाने पहुंची महिला
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को शहर भर में जगह-जगह सुहागिन महिलाएं पर्व की खरीदारी करने में व्यस्त दिखीं। वहीं ब्यूटी पार्लरों और मेहंदी डिजायनरों की दुकान पर भी धूम रही। भीषण प्रदूषण और जहरीली हवा के कारण स्थिति यह हो गई कि महिलाओं को मास्क लगाकर मेहंदी लगवाने के लिए पहुंचना पड़ा।
अब ऐसे में सुहागिनों के बीच व्रत के दौरान प्रदूषण को लेकर चिंता होना स्वभाविक है। महिलाएं सोच रहीं हैं कि अगर यही स्थिति रही तो शाम को पूजा के बाद चांद के दर्शन के लिए भी उन्हें मास्क लगाकर न जाना पड़े।
दिल्ली एनसीआर की ऐसी जहरीली हवा के बीच दिनभर निर्जले उपवास में रहना शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए व्रत के दौरान महिलाओं को सभी तरह के एहतियात बरतने की जरूरत है। अधिक से अधिक घर के अंदर रहने की कोशिश करें, साथ ही प्रदूषण के संपर्क में आने पर मास्क व अन्य सावधानियां जरूर बरतें। इसके साथ ही व्रत खोलने के बाद शाम को फास्ट फूड के बजाय ज्यादा रसीले और स्वस्थ चीजों का सेवन करें। साथी ही पानी की पर्याप्त मात्रा का विशेष ध्यान भी रखें।