फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करवाचौथ: ऐसा ही रहा तो कहीं मास्क लगाकर न करना पड़े चांद का दीदार!

Thu, 17 Oct 2019 09:00 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Thu, 17 Oct 2019 09:00 AM IST
विज्ञापन
Karva Chauth 2019 and extreme increase in Delhi NCR air pollution level
मास्क पहन कर मेहंदी लगवाने पहुंची महिला - फोटो : अमर उजाला

पति की लंबी आयु के लिए किए जाने वाले करवाचौथ व्रत का इंतजार पूरा हो चुका है। आज सुबह से ही सभी सुहागिनें अपने पति की लंबी और स्वस्थ आयु की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखेंगी, साथ ही शाम को सज-धजकर पूजा भी करेंगी। इसके बाद शाम में सभी महिलाएं करवा की पूजा कर छलनी से चांद का दीदार करेंगी और उसके बाद उसी छलनी से अपने पति के चेहरे को देखेंगी। ये तो हुई पर्व की बात, अब आपको कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाते हैं जिन्हें देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे कि क्या आज शाम सुहागिनों को सोलह श्रृंगार करने का बाद मास्क पहन कर चांद के दीदार के लिए जाना पड़ेगा?

Karva Chauth 2019 and extreme increase in Delhi NCR air pollution level
भीषण प्रदूषण के बीच करवाचौथ की खरीदारी करती महिला - फोटो : अमर उजाला

ये नजारा है राजधानी दिल्ली की सड़कों और खुली जगहों का। पड़ोसी राज्यों में जब से पराली जलाई जा रही है, राजधानी की हवा बद से बदतर होती जा रही है। अब तो लोगों को सांस लेने में दिक्कत के साथ-साथ हवा में प्रदूषण के कण भी महसूस होने लगे हैं। रिपोर्ट के अनुसार दिन में सूरज निकलने से पहले और शाम में सूर्यास्त के बाद हवा सबसे ज्यादा प्रदूषित रहती है। आगे देखिए करवाचौथ की तैयारियों में इस प्रदूषण के बीच कैसे उलझ गईं हैं महिलाएं।

Karva Chauth 2019 and extreme increase in Delhi NCR air pollution level
मास्क पहन कर मेहंदी लगवाने पहुंची महिला - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को शहर भर में जगह-जगह सुहागिन महिलाएं पर्व की खरीदारी करने में व्यस्त दिखीं। वहीं ब्यूटी पार्लरों और मेहंदी डिजायनरों की दुकान पर भी धूम रही। भीषण प्रदूषण और जहरीली हवा के कारण स्थिति यह हो गई कि महिलाओं को मास्क लगाकर मेहंदी लगवाने के लिए पहुंचना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Karva Chauth 2019 and extreme increase in Delhi NCR air pollution level
करवा चौथ व्रत कथा

अब ऐसे में सुहागिनों के बीच व्रत के दौरान प्रदूषण को लेकर चिंता होना स्वभाविक है। महिलाएं सोच रहीं हैं कि अगर यही स्थिति रही तो शाम को पूजा के बाद चांद के दर्शन के लिए भी उन्हें मास्क लगाकर न जाना पड़े। 

विज्ञापन
Karva Chauth 2019 and extreme increase in Delhi NCR air pollution level
करवा चौथ

दिल्ली एनसीआर की ऐसी जहरीली हवा के बीच दिनभर निर्जले उपवास में रहना शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए व्रत के दौरान महिलाओं को सभी तरह के एहतियात बरतने की जरूरत है। अधिक से अधिक घर के अंदर रहने की कोशिश करें, साथ ही प्रदूषण के संपर्क में आने पर मास्क व अन्य सावधानियां जरूर बरतें। इसके साथ ही व्रत खोलने के बाद शाम को फास्ट फूड के बजाय ज्यादा रसीले और स्वस्थ चीजों का सेवन करें। साथी ही पानी की पर्याप्त मात्रा का विशेष ध्यान भी रखें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed