{"_id":"63baca341d637b60c35bb4d9","slug":"kanjhawala-case-police-looking-for-deceased-anjali-s-mobile","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanjhawala Case: अंजलि का मोबाइल खोलेगा मौत से जुड़े राज, 200 घंटे बीतने के बाद भी न मिला फोन, अधूरे ये सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanjhawala Case: अंजलि का मोबाइल खोलेगा मौत से जुड़े राज, 200 घंटे बीतने के बाद भी न मिला फोन, अधूरे ये सवाल
कंझावला कांड में मृतका अंजलि के मोबाइल में मौत से जुड़े कई अहम राज छुपे हो सकते हैं। 31 दिसंबर शाम अपने घर से इवेंट के लिए रवाना होने के बाद उसी रात 10 बजे अंजलि का मोबाइल बंद हो गया। घटना के करीब 200 घंटे बीतने के बाद भी मोबाइल की बरामदगी नहीं होने से कई सवालों की गुत्थी अनसुलझी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि घटना की शाम से करीब 4-5 घंटे के रिकॉर्ड से अंजलि की मौत से जुड़ी कई अहम जानकारियां मिल सकती हैं। इससे मौत की गुत्थी सुलझाने में शायद आसानी होगी।
2 of 5
कंझावला कांड के आरोपी...
- फोटो : अमर उजाला
मोबाइल की बरामदगी से कॉल रिकॉर्ड, ऑडियो-वीडियो और चैट समेत इस घटना से जुड़े कई अहम सुराग मिलने से मौत के कारण और स्पष्ट हो सकते हैं। अंजलि के मामा प्रेम सिंह ने बताया कि उनकी भांजी के मोबाइल की अभी तक बरामदगी नहीं हुई है।
3 of 5
Delhi case
- फोटो : अमर उजाला
रात 10 बजे के बाद से मोबाइल बंद होने की वजह से अंजलि का कोई सुराग नहीं मिल सका। मोबाइल के बंद होने से पहले भी अंजलि की किससे बातचीत हुई? उसने किससे वाट्सएप चैट की सहित फोटो-ऑडियो और वीडियो समेत कई अहम जानकारियां भी मिल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आरोपियों की कार
- फोटो : अमर उजाला
अंजलि की अपने परिवार वालों से रात नौ बजे के बाद उस रात बातचीत हुई थी। इसके बाद करीब 10 बजे से मोबाइल अभी भी बंद है। पिछले 200 घंटे से भी अधिक देर तक मोबाइल गायब है। स्कूटी की टक्कर के बाद आखिरकार मोबाइल कहां गिरा और उसकी बरामदगी क्यों नहीं हो सकी सकी?
विज्ञापन
5 of 5
Delhi case
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस इस घटना से जुड़े साक्ष्यों की तलाश कर रही है। इसके लिए 13 किलोमीटर के दायरे में इकट्ठा सबूतों को जोड़ा जा रहा है। अंजलि के मामा ने कहा कि कुछ महीने पहले ही अंजलि ने एंड्रायड फोन खरीदा था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।