फिल्म अभिनेत्री कंगना राणौत ने रविवार को राष्ट्रीय कला संग्रहालय पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले उपहारों की नीलामी में हिस्सा लिया और राम जन्मभूमि की मिट्टी और राम मंदिर के मॉडल को खरीदा। उन्होंने लोगों से अपील की कि लोग घर बैठे इन सामानों को खरीदकर नमामि गंगे परियोजना में अपना सहयोग दे सकते हैं। इनकी बिक्री के लिए ई-नीलामी की व्यवस्था है।
2 of 5
कंगना राणौत
- फोटो : अमर उजाला
कंगना राणौत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिन-रात देश की तरक्की के लिए मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने उनको मिले अनमोल उपहार देशवासियों को देने का निर्णय लिया है। अब हम सबकी जिम्मेदारी है कि इसे खरीदें।
3 of 5
कंगना राणौत
- फोटो : अमर उजाला
हम सबके छोटे से सहयोग से मां गंगा की सफाई और पुनरुत्थान की परियोजना में थोड़ी सी भागीदारी शामिल हो जाएगी। गंगा की सफाई और उनका कल्याण होना कितना जरूरी है, यह हम सबको पता है। हमारे घरों में बड़ी श्रद्धा के साथ गंगाजल रखा जाता है।
4 of 5
एनजीएमए का कार्यक्रम
- फोटो : amar ujala
इंडिया गेट पर एनजीएमए की गैलरी में प्रधानमंत्री मोदी को मिले उपहारों की नीलामी चल रही है। यहां राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के सामान रखे गए हैं। इसमें पांच लाख रुपये का ग्लब्ज और बैडमिंटन बैग शामिल है।
5 of 5
pm modi gift auction at NGMA DELHI
- फोटो : amar ujala
इसके अलावा 54000 रुपये कीमत की नटराज, कमलापति की मूर्ति 70200 रुपये, भगवान विष्णु और लक्ष्मी की मूर्ति 43200 रुपये, तमिलनाडु की हियांग हिरेन बोट, पीतल का बड़ा त्रिशूल-डमरू, मेट्रो की प्रतिकृति, अशोक स्तंभ प्रतिकृति, थंजौर की डांसिंग डॉल्स, 12000 रुपये तक की शॉल, राजा राम का दरबार, 59400 रुपये की बुद्ध की मूर्ति, 15000 रुपये तक की जैकेट, 3500 रुपये तक का अंगिया और करीब 23 पेंटिंग और उनको मिली टोपी इत्यादि यहां पर नीलामी के लिए रखी है।