{"_id":"5e15b6d78ebc3e87e35d5694","slug":"jnu-violence-who-is-jnu-vc-m-jagdesh-kumar-from-beginning-he-has-been-in-controversy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कौन हैं जेएनयू के कुलपति एम जगदीश कुमार, पूरे देश में हो रही पद से इस्तीफे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौन हैं जेएनयू के कुलपति एम जगदीश कुमार, पूरे देश में हो रही पद से इस्तीफे की मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 08 Jan 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
जेएनयू वीसी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय(जेएनयू) में 5 जनवरी को हुई हिंसा के बाद से ही कुलपति एम. जगदीश कुमार लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। जेएनयू के अंदर जिन चार घंटों में हिंसा का दौर जारी था उस वक्त जेएनयू प्रशासन और दिल्ली पुलिस क्या कर रही थी यही सवाल पहले दिन से हर ओर पूछा जा रहा है। जेएनयू समेत पूरे देश में कई जगह लोग कुलपति एम जगदीश को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके लिए राष्ट्रपति को पत्र लिखने की भी तैयारी है। जेएनयू के कुलपति ने जब से पदभार संभाला है वह विवादों में रहे हैं। जानिए उनके बारे में सबकुछ...
2 of 8
JNU VC M Jagadesh Kumar
- फोटो : ANI
जेएनयू के कुलपति एम जगदीश कुमार का पूरा नाम मामीडाला जगदीश कुमार है। वह मूलरूप से तेलंगाना के नलगोंडा जिले के मामीडाला के रहने वाले हैं। उन्होंने आईआईटी मद्रास से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग से अपनी एमएस और पीएचडी की डिग्री हासिल की है। इंजीनियरिंग के छात्र होने के नाते उनका इससे काफी लगाव रहा है। यही वजह है कि उन्होंने जेएनयू में कुलपति रहते हुए साल 2018 में स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की शुरुआत की। हालांकि इसकी फीस को लेकर भी विवाद हुआ था।
3 of 8
एम. जगदीश कुमार का जेएनयू के कुलपति के रूप में जनवरी 2016 में कार्यकाल शुरू हुआ था और फरवरी में यहां वही कार्यक्रम हुआ था जिसके बाद जेएनयू पर ऐसा ठप्पा लगा जो आज तक नहीं छूट सका है। दरअसल फरवरी में यहां अफजल गुरु की बरसी पर एक कार्यक्रम आयोजित हुआ था, जो कथित देशद्रोही नारे लगने के कारण पूरे देश में सुर्खियों में आ गया। तब से लगातार जेएनयू और उसके कुलपति चाहे अनचाहे मीडिया की सुर्खियां बनते रहते हैं। 9 फरवरी 2016 के उस कार्यक्रम के लिए आज भी 10 छात्रों पर देशद्रोह का मुकदमा अदालत में विचाराधीन है जिसकी अनुमति दिल्ली सरकार नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
जेएनयू वीसी
- फोटो : अमर उजाला
2016 से जेएनयू के कुलपति नियुक्त एम जगदीश का एक और साल का कार्यकाल बचा है। जेएनयू में साल 2016 के बाद से लगातार छात्रों और कुलपति में विरोध देखा गया है। 9 फरवरी वाली घटना के बाद विश्वविद्यालय पूरी तरह बदल गया और शिक्षकों व छात्रों ने जेएनयू को बचाने के लिए कई प्रदर्शन किए। इस पर कुलपति ने उनपर जुर्माना लगा दिया जिससे छात्रों और कुलपति के बीच दूरियां और बढ़ गईं।
विज्ञापन
5 of 8
जेएनयू वीसी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बीच जेएनयू से एक छात्र नजीब अहमद गायब हो गया। आज उस घटना को भी तीन साल हो चुके हैं लेकिन अब भी नजीब का कोई पता नहीं है। इस मुद्दे पर भी छात्रों ने वीसी से नाराजगी जताई थी। बीते साल मार्च में वो समय आया जब वीसी ने छात्रों पर आरोप लगाया कि उनकी पत्नी को उनके घर में ही सैकड़ों छात्रों ने बंधक बना लिया, जिस पर खूब बवाल हुआ। एम जगदीश के ही कार्यकाल में चुने गए छात्रसंघ को जेएनयू के संविधान के अनुसार अधिसूचित नहीं किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।