फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौन हैं जेएनयू हमले में शामिल नकाबपोश लड़कियां, सोशल मीडिया पर हो रहा है पर्दाफाश

Mon, 06 Jan 2020 06:39 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 06 Jan 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
JNU violence Who are the Girls during attack in campus viral photos in social media
jnu violence - फोटो : अमर उजाला

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में रविवार को हुए नकाबपोशों के हमले के बाद कई तरह की तस्वीरें सामने आ रही हैं। तस्वीरें और वीडियो इस बात के गवाह हैं कि नकाब के पीछे गुंडों ने विश्वविद्यालय में किस तरह का उपद्रव मचाया। इस घटना की कई तस्वीरें हैं, जिसमें साफ दिख रहा है कि नकाबपोशों में केवल लड़के ही नहीं बल्कि लड़कियां भी शामिल थीं।


 


वहीं आइसा कि दिल्ली प्रेसिडेंट कंवलप्रीत कौर ने एक ट्वीट कर चेक शर्ट में दिख रही लड़की को पहचानने का दावा किया है। उन्होंने उस लड़की का नाम भी बताया है। हालांकि जिस लड़की का कंवलप्रीत ने नाम बताया है उसने अपना एकाउंट भी डिएक्टिवेट कर लिया है। इसलिए कंवलप्रीत के दावों की पुष्टि नहीं हुई है।  

JNU violence Who are the Girls during attack in campus viral photos in social media
jnu violence - फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है जिसमें चेक शर्ट और जींस पहने हुए चेहरा ढककर कोई खड़ा है। चेहरा ढका होने के बावजूद यह समझ आ रहा है कि ये कोई लड़की है। उसके हाथ में लोहे का रॉड या लाठी जैसा कोई सामान है। लड़की के साथ नकाब पहने हुए दो अन्य लड़के भी नजर आ रहे हैं। उन लड़कों के हाथों में डंडे और लोहे का सरिया है। 

JNU violence Who are the Girls during attack in campus viral photos in social media
jnu violence - फोटो : Social Media

सोशल मीडिया पर यह फोटो खूब वायरल हो रही है और लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि नकाब पहन कर लाठी-डंडों से हमला करने वालों से साथ परिसर में आई ये लड़की कौन है? इसके साथ ही कई लोग इसका जवाब भी सोशल मीडिया पर दे रहे हैं। एआईएसए की दिल्ली अध्यक्ष ने ट्वीट कर दावा किया कि गुंडों के साथ इस नकाब वाली लड़की का संबंध एबीवीपी से है और वह उन्हीं की ओर से आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
JNU violence Who are the Girls during attack in campus viral photos in social media
jnu violence - फोटो : Social Media

वहीं इसके अलावा पीले रंग के कुर्ते में भी काली नकाब से चेहरा ढक कर एक लड़की हंगामे में शामिल नजर आ रही है। धुंधली तस्वीर और वीडियो के कारण उसके बारे में ज्यादा जानकारियां साफ नहीं हो पा रही है। हालांकि अबतक किसी भी नकाबपोश लड़की की पहचान का आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं हो पाया है। 

विज्ञापन
JNU violence Who are the Girls during attack in campus viral photos in social media
jnu violence - फोटो : अमर उजाला

मालूम हो कि जेएनयू कैंपस में रविवार छात्र गुटों में जमकर मारपीट हुई थी। इससे दोनों पक्षों के 26 से अधिक छात्र घायल हो गए, जिनमें से 12 के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। घायलों में छात्र संघ अध्यक्ष आईशी घोष सहित महिला शिक्षक भी हैं। आईशी को गंभीर हालत में एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया था। जेएनयू छात्रसंघ ने मारपीट व तोड़फोड़ का एबीवीपी पर आरोप लगाया है। जबकि, एबीवीपी का कहना है कि यह सब लेफ्ट ने किया है। बताया जाता है कि नकाब पहने 40 से 50 लोगों की भीड़ कैंपस में पहुंची और हॉस्टल में घुसकर हमला किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed