जनकपुरी बी ब्लॉक में दिल्ली जल बोर्ड की ओर से सड़क पर खोदे गए खुले गड्ढे में गिरकर 25 वर्षीय कमल ध्यानी की मौत के मामले में अब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जनकपुरी थाने में ठेकेदार और दिल्ली जल बोर्ड के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कमल की मौत में नया खुलासा: रात परिवार को पुलिस ने टहलाया, सुबह गड्ढे में मिली लाश; अब हुई FIR की खानापूर्ति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार
Updated Fri, 06 Feb 2026 07:19 PM IST
सार
परिजनों का आरोप है कि देर रात तक घर न पहुंचने पर उन्होंने जनकपुरी थाने में गुमशुदगी की सूचना दी, लेकिन पुलिस ने तत्काल कार्रवाई नहीं की। सुबह करीब 8.03 बजे पुलिस को सूचना मिली कि आंध्र स्कूल के पास करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में एक युवक गिरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन