फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला दिवस पर रॉबर्ट वाड्रा ने अपनी जिंदगी की 4 मजबूत महिलाओं के लिए लिखा भावुक संदेश

Fri, 08 Mar 2019 02:54 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 08 Mar 2019 02:54 PM IST
विज्ञापन
international womens day robert vadra writes message for 4 strong women in his life
रोबर्ट वाड्रा - फोटो : अमर उजाला

नेहरू-गांधी परिवार के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने महिला दिवस के मौके पर अपनी जिंदगी की उन चार महिलाओं के लिए एक संदेश दिया है। इस संदेश के माध्यम से उन्होंने अपनी जिंदगी में खास अहमियत रखने वाली उन 4 महिलाओं को सम्मान देने की कोशिश की है। यह मैसेज बहुत ही प्यारा है जिसे हर महिला को पढ़ना चाहिए...

international womens day robert vadra writes message for 4 strong women in his life
robert vadra - फोटो : सोशल मीडिया

रॉबर्ट वाड्रा ने अपनी भावनाएं अपने फेसबुक अकाउंट पर साझा कीं। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'सभी अद्भुत महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं! मेरी जिंदगी में चार मजबूत महिलाएं हैं, "मेरी मां, मेरी सास, मेरी पत्नी और मेरी बेटी"। इन चारों का बखान किसी शब्द में करना हो तो वो शब्द हैं "मेहनती, बहादुर, दयालु और दृढ़ संकल्प"।'

international womens day robert vadra writes message for 4 strong women in his life
robert vadra - फोटो : अमर उजाला
इस भावनात्मक पोस्ट के साथ ही रॉबर्ट वाड्रा ने दो तस्वीरें भी शेयर कीं। एक में उनकी मां मौरीन वाड्रा और उनकी सास सोनिया गांधी हैं वहीं दूसरी तस्वीर में उनकी पत्नी प्रियंका गांधी और बेटी मिराया है। उन्होंने आगे भी पोस्ट लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
international womens day robert vadra writes message for 4 strong women in his life
priyanka gandhi - फोटो : सोशल मीडिया

रॉबर्ट वाड्रा ने आगे लिखा, मैं कई ऐसी महिलाओं को जानता हूं जो अपने अधिकारों के लिए खड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ दिया है चाहें वह व्यापार हो, विज्ञान हो, वित्तीय मामले हों या खेल हो। मेरा संदेश है कि आज और हर दिन आपका ही दिन है! इसका पूरा लुत्फ उठाइए। प्रार्थना है कि भारत आपके सपनों का सुरक्षित देश बने। ईडी की पूछताछ से वापस आने के बाद मैं अपना दिन इन्हीं महिलाओं के बीच बिताऊंगा। मुझसे पहले ही 10 दिनों की पूछताछ की जा चुकी है और मैं जांच में पूरा सहयोग कर रहा हूं। मैं सच्चाई और न्याय में भरोसा रखता हूं।

विज्ञापन
international womens day robert vadra writes message for 4 strong women in his life
robert vadra
आज पूरे देश महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के हौसले और उनकी हिम्मत को सलाम कर रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed