फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंदिरापुरम हत्या-आत्महत्या केस: बालकनी में लगाईं कुर्सियां, तीनों ने हाथों में हाथ डाल लगा दी छलांग

Wed, 04 Dec 2019 09:51 AM IST
शाहरुख खान ब्यूूराे, अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूूराे, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 04 Dec 2019 09:51 AM IST
विज्ञापन
indirapuram murder and suicide case 3 chairs in balcony man jumped from 8th floor with wife manager
गाजियाबाद में हत्या और आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम के वैभवखंड स्थित कृष्णा अपरा सफायर सोसायटी में मंगलवार सुबह कारोबारी ने अपने दो बच्चों की हत्या कर महिला मैनेजर और पत्नी के साथ आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। कृष्णा अपरा सफायर सोसायटी में हुई घटना को जिसने भी सुना वह सहम गया। 
indirapuram murder and suicide case 3 chairs in balcony man jumped from 8th floor with wife manager
गाजियाबाद में हत्या और आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
सोसायटी की आठवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट संख्या ए-806 में गुलशन (45) पत्नी परमीना (43), बेटी कृतिका (18 ) और बेटे  ऋतिक (13) के साथ रहते थे। गुलशन की गांधीनगर दिल्ली में जींस की फैक्ट्री थी। उनकी मैनेजर संजना (26) भी परिवार के सदस्य के तौर पर उनके साथ रहती थी। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे गुलशन ने दोनों बच्चों की हत्या करने के बाद मैनजर और पत्नी के साथ फ्लैट की बालकनी से छलांग लगा दी। 
indirapuram murder and suicide case 3 chairs in balcony man jumped from 8th floor with wife manager
ghaziabad murder and suicide - फोटो : अमर उजाला
वहीं, कमरे में पंखे से लटका एक फंदा भी बरामद हुआ। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि बच्चों की हत्या के बाद बाकी तीनों ने फंदा लगाकर लगाकर आत्महत्या करने का फैसला लिया था। लेकिन फंदा लगाने के लिए एक ही जगह होना और आत्महत्या करने वाले की संख्या तीन होने के कारण मौत का तरीका बदल लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
indirapuram murder and suicide case 3 chairs in balcony man jumped from 8th floor with wife manager
इन्हीं कुर्सियों पर चढ़कर बाल्कनी से कूदे तीनों - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद बालकनी में एक लाइन में तीन कुर्सियां डाली गईं। जिनपर चढ़कर कारोबारी, उसकी पत्नी और महिला मैनेजर ने हाथों में हाथ डाल नीचे छलांग लगा दी। 
विज्ञापन
indirapuram murder and suicide case 3 chairs in balcony man jumped from 8th floor with wife manager
ghaziabad murder and suicide - फोटो : अमर उजाला
एक गेट खुला, दूसरे की कुंडी बंद मिली
दंपती व महिला मैनेजर को अस्पताल भेजने के बाद पुलिस आठवीं मंजिल पर फ्लैट पर पहुंची। एसएचओ इंदिरापुरम महेंद्र सिंह ने बताया कि एंट्री गेट पर लोहे की जाली का दरवाजा खुला हुआ था। जबकि लकड़ी का दरवाजा बंद था। पुलिस ने कुंडी तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed