फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुबह की गाड़ी के लिए रात को लाइन: तनाव के बीच विमान और बसों का किराया हुआ दोगुना, ट्रेन में जा रही खचाखच भीड़

Fri, 09 May 2025 09:10 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 09 May 2025 09:10 PM IST
सार

आलम यह है कि लोग सुबह वाली ट्रेन के लिए रात में ही रेलवे स्टेशन पर इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा, बसों में भी मारामारी चल रही है। लोग अपने घरों के लिए रवाना हो रहे हैं। 

विज्ञापन
India Pakistan tension Flight and bus tickets prices doubled amid tension trains packed
ई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 3 से जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना होती वंदे भारत ट्रेन। - फोटो : भूपिंदर सिंह

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर के बाद शुक्रवार को भारत-पाकिस्तान के बीच हुए हमले के बढ़ते तनाव के चलते दिल्ली में परिवहन सेवाओं पर गहरा असर पड़ा है। सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली से अन्य राज्यों में जाने वाले फ्लाइट, ट्रेन और बसों को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा, कई फ्लाइट, ट्रेन और बसों को री-शेड्यूल और उनका रूट डाइवर्ट किया गया है। ऐसे में जो ट्रेन चल रही है, उनमें यात्रियों की भीड़ खचाखच है। साथ ही, इनके टिकट की कीमतों में भी उछाल देखने को मिला है। ऐसे में लोग ट्रेन में खड़े होकर या जमीन पर बैठकर सफर करने को मजबूर हैं। 

India Pakistan tension Flight and bus tickets prices doubled amid tension trains packed
बस यात्री - फोटो : ANI

बसों में मारामारी, टिकट के दाम बढ़ाए
आलम यह है कि लोग सुबह वाली ट्रेन के लिए रात में ही रेलवे स्टेशन पर इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा, बसों में भी मारामारी चल रही है। लोग अपने घरों के लिए रवाना हो रहे हैं। ऐसे में बढ़ती मांग के चलते बस चालकों को टिकट की कीमत में वृद्धि करनी पड़ी है। यही नहीं, जो सैलानी कश्मीर, हिमाचल प्रदेश या फिर पंजाब घूमने की योजना बना रहे थे, उन्होंने अपनी योजना को निरस्त कर दिया है।

India Pakistan tension Flight and bus tickets prices doubled amid tension trains packed
बस यात्री - फोटो : ANI

इन यात्रियों को हो रही अधिक परेशानी
दिल्ली से श्रीनगर, जम्मू, लेह, चंडीगढ़ अमृतसर, लुधियाना, पटियाला बठिंडा, पठानकोट, शिमला, धर्मशाला, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, जामनगर, राजकोट, पोरबंदर, ग्वालियर हिंडन और अन्य अंतरराज्यीय तक ट्रेन से सफर करने के लिए यात्रियों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेन कई घंटे की देरी से चल रही है। साथ ही, ब्लैकआउट के चलते ट्रेनों को रास्ते में रोक रोककर चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
India Pakistan tension Flight and bus tickets prices doubled amid tension trains packed
बस यात्री - फोटो : ANI

500 का टिकट बिक रहा 1000 का
यही नहीं, इन इलाकों में बस से जाने पर भी यात्रियों को दोगुनी से तीन गुना कीमत चुकानी पड़ रही है। 500 रुपये की टिकट को 1,000 रुपये तक किया गया है। एक ट्रैवल एजेंसी के ट्रैवल एजेंट ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि अपने घर से दूर दूसरे राज्यों से दिल्ली कमाने आए लोग युद्ध की स्थिति को देखते हो हड़बड़ी में अपने घर जा रहे हैं, जिसके लिए वह दोगुनी कीमत भी चुका रहे हैं। वहीं, कई कश्मीर घूमने जाने वाले लोगों ने ऐसी स्थिति में पहले से की अपनी बुकिंग भी निरस्त कराई है। इससे कई ट्रेवल एजेंट को नुकसान हुआ है, लेकिन फिलहाल यही देश के हित में है।

विज्ञापन
India Pakistan tension Flight and bus tickets prices doubled amid tension trains packed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

सभी फ्लाइट 10 मई तक रद्द
हमले की स्थिति को देखते हुए सभी एयरलाइंस ने 10 मई को 5 बजकर 30 मिनट तक सभी कई हवाई अड्डों की आने जाने की उड़ाने रद्द कर दी है। इसमें इंडिगो एयरलाइन ने श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़, धर्मशाला, बीकानेर, जोधपुर किशनगढ़ और राजकोट के लिए उड़ाने रद्द की है। वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अमृतसर, ग्वालियर, जम्मू, श्रीनगर और हिंडन की उड़ाने रद्द की है। इसके अलावा स्पाइसजेट ने भी मौजूदा स्थिति का हवाला देते हुए श्रीनगर, जम्मू, लेह, धर्मशाला, कांडला और अमृतसर के लिए उड़ाने रद्द की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed