फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विदेशी बच्चे के साथ कुकर्म मामले में स्कूल को नोटिस जारी, मान्यता रद्द करने की कही बात

Fri, 27 Oct 2017 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Fri, 27 Oct 2017 10:27 AM IST
विज्ञापन
in kaushalya school sodomize case court asked why Accreditation of the school should not be canceled
स्कूल का निरीक्षण करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा के कौशल्या वर्ल्ड स्कूल में बच्चे से कुकर्म की घटना में डीआईओएस ने जिलाधिकारी को जांच रिपोर्ट सौंप दी है। जिलाधिकारी बीएन सिंह के निर्देश पर बृहस्पतिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पीके उपाध्याय ने घटना को स्कूल की लापरवाही मानते हुए नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। नोटिस में पूछा है कि लापरवाही पर क्यों न स्कूल को दी गई मान्यता रद्द कर दी जाए। यदि तीन दिनों के अंदर स्कूल संतोषजनक जवाब नहीं देता तो कार्रवाई के लिए रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय भेज दी जाएगी।

in kaushalya school sodomize case court asked why Accreditation of the school should not be canceled
Sodomized

दूसरी ओर, स्कूल में कई कमियां पाए जाने के बाद बृहस्पतिवार को विद्यार्थियों के अभिभावक स्कूल पहुंचे और स्कूल प्रबंधन से नाराजगी जाहिर की। अभिभावकों ने कमियों के बारे में प्रबंधन से सवाल-जवाब किए। इस दौरान प्रबंधन ने जल्द ही सारी कमियों को पूरा कर लेने का आश्वासन दिया। इस दौरान बुधवार को सीज की गई चार बसों के विद्यार्थियों को लेने और छोडने उनके अभिभावक भी आए थे। इसके अलावा पुलिस ने भी बृहस्पतिवार को आकर स्कूल में जांच की।

in kaushalya school sodomize case court asked why Accreditation of the school should not be canceled
demo pic

गुरुग्राम की घटना से सबक न लेना ही सबसे बड़ी लापरवाही
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पीके उपाध्याय ने कहा कि गुरुग्राम में हुई घटना के बाद स्वयं जिलाधिकारी ने बैठक कर सभी स्कूलों को पुख्ता इंतजाम करने के लिए कहा था। जिसमें सीसीटीवी कैमरे लगाने, स्कूल के अंदर किसी नॉन टीचिंग स्टॉफ का नियत समय के लिए आना-जाना तय करना, स्टॉफ का सत्यापन, स्टॉफ के आई कार्ड आदि कई नियम बनाने के लिए कहा था। इसके बावजूद स्कूल ने सभी नियमों की अवहेलना की थी, जिसके चलते यह घटना हुई। मालूम हो कि गुरुग्राम के रॉयन स्कूल में भी बस कंडक्टर ने छात्र की बाथरूम में ही हत्या की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
in kaushalya school sodomize case court asked why Accreditation of the school should not be canceled
demo pic

विद्यार्थियों के लिए प्राईवेट बसों का इंतजाम होगा
स्कूल प्रबंधन ने कहा कि फिटनेस न होने पर सीज की गई बसों की कमी पूरी करने के लिए शुक्रवार से प्राईवेट बसों का प्रबंध किया जाएगा। जिसमें चारों सीज की गई बसों के विद्यार्थियों को ले जाया जाएगा। स्कूल में बुधवार को पाई गई कमियों को दूर करने के लिए अग्निशामक यंत्र सुचारू करने की तैयारियां शुरू कर दी गईं। स्कूल में यंत्रों को सुचारू करने के लिए एक टीम आई थी। इसके अलावा स्कूल में अध्यापक-अध्यापिकाओं समेत समस्त स्टॉफ के आई कार्ड बनाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
in kaushalya school sodomize case court asked why Accreditation of the school should not be canceled
demo pic

सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे
स्कूल में अभी तक 25 सीसीटीवी कैमरे लगे थे। जिनमें से करीब 17 सीसीटीवी बुधवार को कार्यरत पाए गए थे। अब स्कूल प्रशासन बाकी कैमरे ठीक कराने की तैयारी कर रहा है। जबकि 30 नए कैमरे जल्द ही लगाने का दावा किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed