दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में बीती रात तेज धूल भरी आंधी चली। आंधी में बिजली का खंभा गिरने से अलीपुर इलाके में एक बाइक सवार की मौत हो गई। (सभी फोटोः विवेक निगम)
2 of 5
dust storm
- फोटो : अमर उजाला
बाइक सवार बिजली के खंभे के पास रुक कर आंधी रुकने का इंतजार कर रहा था। इस दौरान खंभा गिरने से वह उसके नीचे दब गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक अली पुर इलाके में आंधी में बिजली का खंभा गिरने से एक बाइकर सवार की शुक्रवार रात मौत हो गई।
3 of 5
dust storm
- फोटो : अमर उजाला
मृतक की पहचान थाना अलीपुर इलाके के कुशल गांव निवासी राकेश सैनी(27) के रूप में हुई है। यहां वह अपने परिवार के साथ रहता है। वह लिबासपुर में डाई मैकेनिक का काम करता है। वह शुक्रवार को काम के बाद घर लौट रहा था। आंधी आने के कारण वह साईं मंदिर के पास एक पेड़ के नीचे रुक गया। इस दौरान पेड़ के साथ कंक्रीट का खंभा उस पर गिर गया।
4 of 5
dust storm
- फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने राकेश को अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमोर्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया है।
5 of 5
dust storm
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक आंधी के कारण राजधानी में कई जगह पेड़ गिरने से यातायात बाधिक हो गया। इस दौरान पुलिस को मकान, दीवार व पेड़ गिरने की पीसीआर को नौ कॉल प्राप्त हुईं। दूसरी ओर ट्रैफिक पुलिस को यातायात बाधित होने की 14 कॉल मिलीं।