राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां धीरज नगर में एक पति ने सात जन्मों तक साथ देने का वादा करने वाली जीवन संगिनी के साथ जानवरों से भी बुरा व्यवहार किया। पति ने नशे की हालत में पत्नी से पैसे मांगे, इस पर दोनों के बीच विवाद होने लगा। महिला ने जब पैसों के लिए साफ इनकार कर दिया तो आरोपी ने महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की और प्लास से पत्नी के पैरों के नाखून उखाड़ दिए। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ऐसी दरिंदगी न देखी, न सुनी होगी: पैसे न देने पर पत्नी के नाखून प्लास से उखाड़े, दर्द में चीखती-तड़पती रही पूजा
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 04 Sep 2022 08:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन