{"_id":"5d19e5628ebc3e3c957a661b","slug":"high-profile-brothel-racket-objectionable-items-found-in-noida","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्पा-मसाज सेंटरों की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे, देह व्यापार से जुड़ा आपत्तिजनक सामान भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पा-मसाज सेंटरों की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे, देह व्यापार से जुड़ा आपत्तिजनक सामान भी बरामद
Mon, 01 Jul 2019 04:38 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 01 Jul 2019 04:38 PM IST
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर 18 स्थित स्पा सेंटर में पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में पकड़े गए लड़के व लड़कियां
- फोटो : राजन राय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौतमबुद्धनगर पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन के तहत सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। थाना सेक्टर 20 इलाके के सेक्टर 18 स्थित 14 स्पा सेंटरों पर पुलिस ने छापेमारी की है। इस दौरान पुलिस की 15 टीमों ने एक साथ कार्रवाई की। छापेमारी में कुल 35 लड़के और लड़कियां गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें थाईलैंड की पांच विदेशी महिलाओं समेत 25 युवतियां हैं।
नोएडा सेक्टर 18 स्थित स्पा सेंटर में पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में पकड़े गए लड़के व लड़कियां
- फोटो : राजन राय
पुलिस ने बताया कि मौके से बीयर की खाली और भरी हुई कैन मिली हैं, इसके अलावा आपत्तिजनक वस्तुएं भी मौके से बरामद की गई हैं। पुलिस ने बताया कि यहां से प्रयोग किए और बिना प्रयोग हुए कंडोम भी मिले हैं। पुलिस के अनुसार स्पा सेंटरों में देह व्यापार होता था।
नोएडा सेक्टर 18 स्थित स्पा सेंटर में पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में पकड़े गए लड़के व लड़कियां
- फोटो : राजन राय
देर रात तक चली कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक लाख रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, तीन स्पा सेंटरों में युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि स्पा और मसाज सेंटर की आड़ में देह व्यापार कराए जाने की शिकायतें मिल रहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर 18 स्थित स्पा सेंटर में पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में पकड़े गए लड़के व लड़कियां
- फोटो : राजन राय
जिसके बाद पुलिस ने 15 टीमों का गठन कर ऑपरेशन क्लीन चलाया। रविवार देर शाम को सभी टीमों ने स्पा और मसाज सेंटरों पर छापा मारा। एसएसपी ने बताया कि स्पा सेंटर के मालिकों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर 18 स्थित स्पा सेंटर में पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में पकड़े गए लड़के व लड़कियां
- फोटो : राजन राय
स्पा सेंटर पर हुई कार्रवाई की जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई थी। दूसरे सर्किल के सीओ के नेतृत्व में यहां कार्रवाई की गई। एसएसपी के मुताबिक स्थानीय पुलिस की भूमिका की जांच की जा रही है। अगर किसी पुलिसकर्मी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।