फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुछ घंटों की बारिश से बने बाढ़ जैसे हालात, सरकारी ऑफिस में घुसा पानी

Thu, 26 Jul 2018 08:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Thu, 26 Jul 2018 08:58 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain in noida city full of water
rain in noida

ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में कुछ घंटों की बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए। शहर की सभी प्रमुख सड़कों से लेकर जिला मुख्यालय में भारी जलभराव हो गया। डीएम कार्यालय में भी पानी घुस गया। स्कूल-कॉलेज बंद रहे। ग्रेनो वेस्ट की स्थिति ज्यादा खराब दिखी थी। यहां ज्यादातर सोसायटियों के बेसमेंट में पानी भर गया। कई बेसमेंट में तो कार पूरी तरह डूब गई। बेसमेंट में पानी भरने से सोयासटीवासी खासे चिंतित हैं।

Heavy rain in noida city full of water
rain in noida
ग्रेटर नोएडा में बृहस्पतिवार सुबह 5 बजे से बारिश शुरू हो गई थी। चार घंटे बाद तक ग्रेनो की ज्यादातर सड़कों  पर जलभराव हो गया था। वहीं सभी औद्योगिक क्षेत्रों का भी बुरा हाल रहा। वहां भी पानी भरने से यातायात काफी प्रभावित हुआ। कई कंपनियां बंद रहीं जबकि जो खुले रहे वहां कर्मचारियों की उपस्थिति कम रही। 

 
Heavy rain in noida city full of water
rain in noida

बारिश की वजह से कुलेसरा, हल्दौनी, सुथ्याना, सूरजपुर, किसान चौक समेत सभी कई जगह पर दिन भर जमा लगा रहा। वहीं सुबह से हो रही बारिश के कारण ज्यादातर स्कूल बंद रहे। वहीं ऑफिस जाने वाले लोगों ने भी छुट्टी कर ली। उधर ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों में जलभराव हुआ। सेक्टरों में पानी भरने होने पर प्राधिकरण को एनपीसीएल से कहकर कई सेक्टरों की बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी। दोपहर बाद ही बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy rain in noida city full of water
- फोटो : अमर उजाला
पानी में डूबीं बेसमेंट में खड़ी करें
बारिश का सबसे अधिक असर ग्रेनो वेस्ट के देखने को मिला। यहां की सभी सोसायटियों के बाहर सड़कों पर डेढ़ से दो  फीट तक पानी भर गया। कुछ ही देर बाद पानी सोसायटियों के बेसमेंट में भरना शुरू हो गया। दोपहर तक स्टेलर जीवन, गौड़ सिटी वन व टू के पांच, 11 व 16 एवेन्यू, ऐस एस्पायर, महागुन मायवुड, पॉम ओलंपिया, लॉ रेजीडेंसिया, सुपरटेक के इको विलेज वन, टू व थ्री, निराला एस्टेट, पंचशील ग्रीन्स, अरिहंत आर्डेन, वेलेंसिया होम्स समेत अन्य सोसायटी के बेसमेंट में घुटनों तक पानी भरा था। सबसे ज्यादा बुरा हाल इको विलेज वन और दो सोसायटी का रहा। यहां बेसमेंट में खड़ी कई कारें पूरी तरह डूब गई। यहीं नहीं, कुछ इलाकों में सोसायटियों के बाहर सड़कों पर खड़ी कारें  बोनट तक पानी में डूब गईं थीं।

बेसमेंट में पानी भरने से डरे लोग, की शिकायत 
हाल ही में शाहबेरी और गाजियाबाद के हादसे के बाद से बेसमेंट में पानी भरने से सोसायटियों के लोग डरे हुए हैं। सोसायटीवासियों ने मामले की शिकायत प्राधिकरण, बिल्डर से लेकर मुख्यमंत्री तक की है। उन्होंने अधिकारियों से तेज कार्रवाई करने की अपील की है। 
विज्ञापन
Heavy rain in noida city full of water
rain in delhi - फोटो : अमर उजाला

शाहबेरी में घुटनों तक भरा पानी, लोग डरे 
बृहस्पतिवार को हुई भारी बारिश से शाहबेरी गांव की गलियों में घुटनों तक पानी भर गया। पानी भरने से बहुमंजिली इमारतों में रहने वाले लोग डर गए और दिन भर सोसायटी के बाहर रहकर पानी निकासी में लगे रहे। ताकि, बिल्डिंग को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचे।  

ट्रैक्टर पर बैठकर कार्यालय पहुंचे अफसर 
जिला मुख्यालय में बारिश का पानी भर गया था। सुबह अफसर कार्यालय पहुंचे तो गेट पर ही रुकना पड़ा। बाद में ट्रैक्टर में बैठकर अफसर अपने कार्यालय पहुंचे। एडीएम प्रशासन कुमार विनीत ट्रैक्टर पर बैठकर अंदर पहुंचे। वहीं किसी काम से कलेक्ट्रेट पहुंचे लोगों को वापस लौटना पड़ा।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed