{"_id":"5b0995264f1c1b9d6e8b4bcf","slug":"heat-storm-hits-and-weather-change-in-delhi-ncr","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-NCR में 45 डिग्री पार पहुंचा तापमान, 29 मई तक नहीं मिलेगी राहत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-NCR में 45 डिग्री पार पहुंचा तापमान, 29 मई तक नहीं मिलेगी राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 27 May 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
delhi weather
- फोटो : pti
राजधानी तेज गर्मी से लोग बेहाल हैं। शनिवार को पारा सामान्य औसत से पांच डिग्री ज्यादा 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जो इस सीजन में सबसे ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
Trending Videos
delhi weather
इससे पहले इसी हफ्ते अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक वर्ष 2014 और 2015 की 26 मई को रिकॉर्ड तापमान इससे कम था।
delhi weather
- फोटो : pti
विभाग के मुताबिक 29 मई के बाद से दिल्लीवासियों को गर्मी से मामूली राहत मिल सकती है। उससे पहले गर्मी का दौर जारी रहने की संभावना है। इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में तापमान 45 डिग्री या उसके आसपास बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
delhi weather
प्रचंड लू के कारण मछुआरों को केरल और लक्षद्वीप में तटों पर न जाने के लिए आगाह किया गया है। पूर्वानुमान के मुताबिक 29 मई के बाद से पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई हिस्सों में धूल भरी आंधी आने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी में 29 व 31 मई को आंधी और 30 मई को बूंदाबादी हो सकती है।
विज्ञापन
delhi weather
राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में दर्ज तापमान
पालम - 46.2 डिग्री सेल्सियस
रिज, नजफगढ़ और आया नगर 44.9 डिग्री सेल्सियस
पालम - 46.2 डिग्री सेल्सियस
रिज, नजफगढ़ और आया नगर 44.9 डिग्री सेल्सियस