फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

3 दिन के इंतजार के बाद ATM से निकला आधा कागज आधा नोट, बैंक ने बदलने से किया इंकार

Sun, 13 Nov 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 13 Nov 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
half note half paper got from atm in  noida bank refuses to accept
- फोटो : अमर उजाला

500 और 1000 के पुराने नोट बंद होने के एक तरफ जहां कोहराम मचा है, वहीं दूसरी ओर एटीएम से रुपए निकालने वाले ग्राहकों की मुसीबत पहले से और ज्यादा बढ़ गई है। आलम यह है कि, एटीएम से जो 100 के नोट निकल रहे है उन नोटों में आधा सादा कागज जुड़ा है। ऐसे नोटों को बैंक कर्मचारियों ने भी लेने से इंकार कर दिया है।

half note half paper got from atm in  noida bank refuses to accept
- फोटो : अमर उजाला

इसको लेकर बैंक में ग्राहकों और बैंक कर्मचारियों के बीच नोंक झोंक भी हो रही है। ऐसे में ग्राहकों की चिंता और बढ़ गई है। पूरा मामला सीसीटीवी फुटेज में कैद होने के बाद भी बैंक नोट नहीं बदल रहा है।

half note half paper got from atm in  noida bank refuses to accept
- फोटो : अमर उजाला

अवैध नाथ दूबे अशोक नगर में रहते है। वह एक मीडिया संस्थान में कार्यरत है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम को सेक्टर-16 स्थित एचडीएफसी एटीएम बूथ से रुपए निकालने गए थे। करीब चार घंटे तक लाइन में लगने के बाद उन्होंने एटीएम से 1000 रुपए निकाले।

विज्ञापन
विज्ञापन
half note half paper got from atm in  noida bank refuses to accept
- फोटो : अमर उजाला

​जब उन्होंने नोट गिने तो पूरे 10 थे। मगर सभी नोट कटे फटे और पुराने थे। इनमें एक नोट ऐसा भी था। जिसमें आधा कागज का सफेद टुकड़ा जुड़ा हुआ था। इस नोट को देखकर वह हैरान रह गए। उन्होंने यह बात एटीएम पर मौजूद सिक्यूरिटी गार्ड को बताई। गार्ड ने सभी नोट बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे की ओर दिखाने के लिए कहा।

विज्ञापन
half note half paper got from atm in  noida bank refuses to accept
- फोटो : ani

बैंक कर्मचारियों ने नोट बदलने से किया इंकार: शनिवार सुबह पीड़ित ग्राहक एचडीएफसी बैंक पहुंचा, जहां कर्मचारियों ने नोट बदलने से इंकार कर दिया। इस को लेकर उनकी बैंक कर्मचारियों से नोक-झोंक भी हुई। इसके बावजूद भी बैंक में नोट नहीं बदले गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed