उत्तर भारत समेत दिल्ली एनसीआर में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में कई जगह हल्की से तेज बारिश व कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। इस कारण से मौसम सुहावना हो गया और लोग गर्मी भूल गए। सुबह से शाम तक रूक-रुक के होती रही हल्की बारिश व तेज हवा ने तापमान को भी लुढ़का दिया। मौसम में हुए इस बदलाव के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री तक लुढ़क गया।
बेमौसम बरसे बदरा: Delhi-NCR में बारिश के साथ गिरे ओले, पांच डिग्री लुढ़का तापमान; 21 तक ऐसा ही बना रहेगा मौसम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 18 Mar 2023 07:48 PM IST
सार
मौसम विभाग ने 19 व 20 मार्च को बारिश व आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम का यह बदलाव 21 मार्च तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन