फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन साल चली फोर्टिंस की डॉक्टर सोनम की लव स्टोरी फिर की शादी, डेढ़ साल में खत्म की जिंदगी

Fri, 22 Nov 2019 12:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 22 Nov 2019 12:00 PM IST
विज्ञापन
gurugram fortis dr sonam died of drugs overdose love story run 3 years then wedding ended in 1 year
डॉ. सोनम (फाइल फोटो) - फोटो : सोनम के फेसबुक प्रोफाइल से

गुरुग्राम में महिला डॉ. सोनम मोटिस (29) के आत्महत्या मामले में पुलिस जांच में सामने आया कि करीब डेढ़ साल पहले डॉक्टर दंपती ने अपने परिजनों को शादी करने की बात बताई थी। परिजनों की आपसी रजामंदी पर मई 2018 में दोनों ने शादी कर ली। प्रेम विवाह से हुई शादी हालांकि ज्यादा लंबी नहीं टिक पाई और कुछ ही माह बाद दोनों के बीच अनबन के बाद दोनों अलग-अलग रहने लगे थे। इस केस में पुलिस जांच के दौरान कुछ ऐसे खुलासे हुए हैं जिन्हें सुनकर हर कोई हैरान है...

gurugram fortis dr sonam died of drugs overdose love story run 3 years then wedding ended in 1 year
डॉ. सोनम (फाइल फोटो) - फोटो : सोनम के फेसबुक प्रोफाइल से

पुलिस इसको आधार पर बनाकर जांच को आगे बढ़ा रही है। इसमें आरोपी पति डॉ. शिखर मोर को नोटिस भेजकर पूछताछ करने की तैयारी की गई है। थाना प्रभारी के मुताबिक पूछताछ के दौरान साक्ष्य के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। 

gurugram fortis dr sonam died of drugs overdose love story run 3 years then wedding ended in 1 year
fortis doctor sonam - फोटो : सोनम के फेसबुक प्रोफाइल से

जानकारी के मुताबिक, करीब तीन साल पहले डॉ. सोनम और डॉ शिखर की जान पहचान हुई थी। दोनों के बीच बातचीत शुरू होने के बाद प्यार परवान चढ़ने लगा। डॉक्टर प्रैक्टिस के दौरान बीते साल इन्होंने अपने अपने परिवार को प्रेम विवाह करने की इच्छा जताई तो दोनों के परिवार ने आपस में बातचीत करने की बात कही। इसके बाद आपसी सहमति पर बीते साल मई में दोनों की शादी करा दी गई, उस वक्त महिला डॉक्टर एम्स में प्रैक्टिस करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
gurugram fortis dr sonam died of drugs overdose love story run 3 years then wedding ended in 1 year
डॉ. सोनम (फाइल फोटो) - फोटो : सोनम के फेसबुक प्रोफाइल से

मृतका के पिता ओंकार लाल का आरोप है कि सोनम को शादी के बाद पता चला कि शिखर गांजे का आदी है। शिखर के दबाव के चलते सोनम ने एम्स में प्रैक्टिस छोड़कर गुरुग्राम का फोर्टिस अस्पताल ज्वाइन कर लिया। लेकिन जब उसने शिखर के नशे की लत की शिकायत उसकी मां और पिता से की तो उन्होंने सोनम के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। तभी से वह अपने पिता के साथ रह रही थी। जांच अधिकारी के मुताबिक, इस पूरे मामले में मृतक महिला डॉक्टर के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।

विज्ञापन
gurugram fortis dr sonam died of drugs overdose love story run 3 years then wedding ended in 1 year
डॉ. सोनम (फाइल फोटो) - फोटो : सोनम के फेसबुक प्रोफाइल से

पुलिस मृतका के पिता के बयान के आधार पर डॉक्टर पति शिखर, सास और ससुर से पूछताछ की तैयारी कर रही है। पुलिस का कहना है अगर जांच के दौरान उन पर लगे आरोप सही मिलते हैं, तो उनको गिरफ्तार किया जाएगा। सुशांत लोक थाना प्रभारी निरीक्षक जगबीर सिंह ने बताया कि मृतक डॉ. सोनम मोटिस के परिजनों को भी दोबारा से पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा और उनके आरोपों की जांच होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed