फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरुग्राम शूटआउट: आरोपी ने डिप्रेशन नहीं इस वजह से मारी गोली, सामने आया चौंकाने वाला सच

Sun, 14 Oct 2018 10:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 14 Oct 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
Gurugram shootout case Accused Mahipal was upset not getting leave
Gurugram murder
हरियाणा के गुरुग्राम में हुए गोलीकांड में चौंकाने वाला सच सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी कांस्टेबल डिप्रेशन में था। इसलिए उसने यह कदम उठाया। लेकिन जांच में एक और बात सामने आई है। आइए जानते हैं।  हरियाणा के गुरुग्राम गनर की गोली से घायल जज की पत्नी की मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं जज के बेटे की हालत गंभीर बनी है। आपको बता दें कि शनिवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कृष्णकांत शर्मा की सुरक्षा में तैनात गनमैन हेड कांस्टेबल ने बीच बाजार उनकी पत्नी और बेटे को गोली मार दी थी। वारदात के समय मां और बेटा सेक्टर 49 की पॉश आर्केडिया मार्केट में खरीदारी करने गए थे। मां को तीन और बेटे को दो गोली लगी थीं। 
Gurugram shootout case Accused Mahipal was upset not getting leave
Arcadia Market
पुलिस ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी थी। देर शाम आरोपी गनमैन महिपाल को फरीदाबाद रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, हिसार के रहने वाले जज कृष्णकांत शर्मा की पत्नी रेणु (37) और बेटा ध्रुव (16) दोपहर करीब तीन बजे कार से मार्केट गए थे। गाड़ी गनमैन नांगल चौधरी निवासी महिपाल चला रहा था। जब वे खरीदारी करके लौटे तो महिपाल गुस्से में था।
 
Gurugram shootout case Accused Mahipal was upset not getting leave
गुरुग्राम हत्या
उसने अपनी सर्विस रिवाल्वर से सरेआम मां-बेटे पर गोली चला दी। रेणु को छाती में और ध्रुव को सिर में गोली लगी। चश्मदीदों ने बताया कि आरोपी ने एक हाथ में रिवाल्वर लेकर दूसरे हाथ से ध्रुव को गाड़ी में डालने का प्रयास किया। तीन बार कोशिश विफल रही तो वह उन्हें मौके पर ही छोड़कर कार लेकर फरार हो गया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो रेणु और ध्रुव खून से लथपथ मिले। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Gurugram shootout case Accused Mahipal was upset not getting leave
Gurugram murder
आरोपी ने फोन कर खुद दी जानकारी
शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी गनमैन मां-बेटे के बर्ताव से परेशान था और उन्हें सबक सिखाना चाहता था। आरोपी ने ही न्यायाधीश के परिवार के अन्य सदस्यों को फोन कर वारदात की जानकारी दी और मौके पर पहुंचने को कहा। ध्रुव की हालत को देखते हुए उसे मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक) सुलोचना गजराज ने बताया कि महिपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलवाकर सबूत एकत्र किए गए हैं। 
विज्ञापन
Gurugram shootout case Accused Mahipal was upset not getting leave
Gurugram murder
दोस्तों को बताया, हादसा हुआ है 
आरोपी वारदात के बाद अपने दोस्तों के पास इस्लामपुर पहुंचा। उनसे जज के परिवार के साथ हादसे की बात कहकर उन्हें साथ चलने को कहा। जब वह सुभाष चौक की ओर चला तो उसने तेज रफ्तार में दो ऑटो को टक्कर मार दी। संदेह होने पर दोस्त रास्ते में उतर गए और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद आरोपी को ग्वाल पहाड़ी के पास से दबोच लिया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed