सेक्टर-45 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की बस ने सेक्टर-44 में बृहस्पतिवार को साइकिल पर जा रहे बुजुर्ग दंपती को टक्कर मारते हुए कुचल दिया। जब तक चालक बस को ब्रेक लगाता तब तक दोनों सड़क पर करीब 100 मीटर तक घसीटते चले गए।
(सभी फोटोः शाहनवाज आलम)
2 of 10
dps bus crushes couple in gurugram
- फोटो : शाहनवाज आलम
बस के नीचे आने से पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अस्पताल पहुंचने से पहले महिला ने भी दम तोड़ दिया। दंपती साउथ सिटी-1 स्थित केआर मंगलम वर्ल्ड स्कूल में नौकरी के लिए जा रहे थे। वारदात के बाद चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए। घटना से गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया और बस में जमकर तोड़फोड़ की।
3 of 10
dps bus crushes couple in gurugram
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार मूल रूप से दक्षिणी दिनाजपुर (पश्चिम बंगाल) निवासी ग्यासुद्दीन (58) अपने परिवार के साथ गांव वजीराबाद में किराए पर रहते थे। ग्यासुद्दीन और उनकी पत्नी अंजू आरा (47) सेक्टर-30 स्थित के आर मंगलम स्कूल में हाउस कीपिंग का काम करते थे।
4 of 10
dps bus crushes couple in gurugram
- फोटो : शाहनवाज आलम
वह स्कूल जाने के लिए साइकिल से निकले थे। इस दौरान उनका बेटा फिरोज भी पीछे-पीछे मोटर साइकिल से जा रहा था। आरडी सिटी ट्रैफिक सिग्नल पार करने के बाद डीपीएस सेक्टर-45 की बस के चालक ने दंपती को टक्कर मार दी। दोनों बस के नीचे आने से करीब 100 मीटर तक घसीटते गए।
5 of 10
dps bus crushes couple in gurugram
- फोटो : अमर उजाला
ग्यासुद्दीन ने मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अंजू आरा को लोगों ने फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से गुस्साए लोगों ने मौके पर जाम लगा दिया और बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।