फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सात युवतियां आपत्तिजनक हालत में, 9 कर रही थीं ग्राहकों का इंतजार, स्पा सेंटर में चल रहा था गंदा खेल

Wed, 14 Aug 2019 05:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 14 Aug 2019 05:00 PM IST
विज्ञापन
gurugram brothel racket in spa centre 7 girl in suspicious condition 9 waiting for customers
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम पुलिस ने पालम विहार थाना क्षेत्र के एक शॉपिंग मॉल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पूर्वोत्तर की दो युवतियों सहित 15 महिलाओं, 7 ग्राहक, एक मैनेजर व स्पा सेंटर संचालक के एक पार्टनर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान जब पुलिस स्पा सेंटर में पहुंची तो वहां का नजारा देख हैरान रह गई। आगे पढ़िए क्या है पूरा मामला...

gurugram brothel racket in spa centre 7 girl in suspicious condition 9 waiting for customers
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है। पुलिस के मुताबिक, पालम विहार थान पुलिस कृष्णा चौक पर गश्त कर रही थी। एक मुखबिर ने सूचना दी कि अंसल प्लाजा शॉपिंग मॉल में बने एवलोन स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है। इस पर टीम ने पुलिस के आला अधिकारियों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने टीम गठित कर स्पा सेंटर में छापेमारी के लिए बोगस ग्राहक तैयार किया। सौदा तय कर पुलिसकर्मी ने पुलिस टीम को इशारा कर दिया। 

gurugram brothel racket in spa centre 7 girl in suspicious condition 9 waiting for customers
फाइल फोटो - फोटो : राजन राय

टीम ने छापेमारी कर 7 युवतियों को आपत्तिजनक हालत में ग्राहकों के साथ पकड़ा जबकि 9 युवतियां स्पा सेंटर में ग्राहकों का इंतजार कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, पकड़ी गई लड़कियों में दिल्ली, तमिलनाडू, मिजोरम, मणिपुर, पश्चिम बंगाल, राजस्थान तथा तेलंगाना की युवतियां शामिल हैं जो हाल में दिल्ली तथा गुरुग्राम में किराए पर रह रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
gurugram brothel racket in spa centre 7 girl in suspicious condition 9 waiting for customers
फाइल फोटो - फोटो : राजन राय

पुलिस के मुताबिक, छापेमारी के दौरान पकड़ी गई युवतियों से प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि उनकी ख्वाहिशें काफी उंची हैं जिन्हें पूरा करने के लिए उन्हें काफी रुपयों की आवश्यकता है। इसलिए वह कम समय में अधिक रुपये कमाने के लिए देह व्यापार के धंधे में उतर आई। स्पा सेंटर की आड़ लेकर वह इस धंधे में कमाई कर रही थी। 

विज्ञापन
gurugram brothel racket in spa centre 7 girl in suspicious condition 9 waiting for customers
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बोगस ग्राहक के हाथ भेजा नोट बरामद
पुलिस को सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर में एक हजार रुपये में लड़की व कमरा उपलब्ध कराया जा रहा है। इस पर टीम ने बोगस ग्राहक को 2 हजार रुपये का नोट देकर भेजा। टीम ने मौके से पकड़े गए मैनेजर निरंजन व पार्टनर आलोक से 10800 रुपये बरामद हुए जिसमें पुलिस द्वारा हस्ताक्षर किया गया नोट भी शामिल था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed