डीएलएफ फेज-1 थाना क्षेत्र की अंसल वैली व्यू सोसायटी में पत्नी दीपिका को 8वीं मंजिल की बालकनी से धक्का देने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति विक्रम चौहान को गिरफ्तार कर सोमवार को अदालत में पेश किया। अदालत से उसे दो दिन की रिमांड पर लिया गया है।
2 of 5
अंसल वैली पति ने पत्नी को फेंका
- फोटो : अमर उजाला
उसकी कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। आरोपी की कथित प्रेमिका शेफाली तिवारी से भी पूछताछ की तैयारी है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने यह जानकारी दी। आपको बता दें कि अंसल वैली व्यू सोसायटी की टावर टी-3 में शनिवार रात 8वीं मंजिल से महिला की नीचे गिरने से मौत हो गई थी।
3 of 5
अंसल वैली व्यू
- फोटो : अमर उजाला
मृतका दीपिका (32) के पिता हरि किशन आहूजा ने दामाद विक्रम पर प्रेम प्रसंग के चलते बेटी को धक्का देने का आरोप लगाया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी का सोसायटी में रहने वाली शेफाली से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है, शेफाली ने दीपिका को विक्रम से अलग होने की धमकी दी थी।
4 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
अलग न होने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। दीपिका ने यह बात सोसायटी में रहने वाले अपने भाई हिमांशु को बताई थी। घटना के दौरान पास के फ्लैट में खड़े आरोपी विक्रम के भाई अमित व पड़ोस में रहने वाली लीना ने जब दीपिका को गिरते देखा तो उन्होंने हिमांशु को इसकी सूचना देते हुए दीपिका को आर्टिमिस अस्पताल पहुंचाया।
5 of 5
ansal valley
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद से ही इस मामले में जांच कर रही पुलिस को एक के बाद एक जानकारियां मिल रही हैं और दीपिका के पति पर शिकंजा कसता जा रहा है।