{"_id":"61270a3ef472be05627a539f","slug":"gurugram-murder-case-anamika-had-told-retired-soldier-killed-her-husband-kill-us-too","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में चार हत्या: अनामिका ने कहा-पति की हत्या कर दी, हमें भी मार दो, दरिंदे ने पांच दिन पहले ही धारदार हथियार पर लगवाई थी धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में चार हत्या: अनामिका ने कहा-पति की हत्या कर दी, हमें भी मार दो, दरिंदे ने पांच दिन पहले ही धारदार हथियार पर लगवाई थी धार
Thu, 26 Aug 2021 12:50 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:50 PM IST
विज्ञापन
गुरुग्राम हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के गुरुग्राम में मंगलवार को रिटायर्ड फौजी ने अपनी बहू और किराएदार के बीच अवैध संबंधों के शक में बच्ची समेत चार लोगों को बेरहमी से काट डाला। जबकि एक मासूम बच्ची घायल है। हमले में घायल तीन साल की मासूम सफदरजंग अस्पताल में संघर्ष कर रही है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से उपचार तो चल रहा है मगर उसे अभी तक बेड आवंटित नहीं हुआ था। गांव के पांच लोग अस्पताल पहुंच गए हैं। वहां पर दो पुलिस कर्मी भी हैं। पुलिस को चार हत्या के मामले में मासूम गवाह भी हो सकती है।
अनामिका तिवारी पर किए सबसे ज्यादा वार
- फोटो : अमर उजाला
पांच दिन पहले ही दांव पर लगवाई थी धार
जिस हथियार से चारों लोगों की नृशंस हत्या की थी। आरोपी ने पांच दिन पहले ही उस पर धार लगवाई थी। वह इतना तेज हो गया था कि आरोपी को हत्या करने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर सील कर दिया है।

कृष्णकांत तिवारी का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
पति को बचाने के लिए आई अनामिका ने खुद को मार देने की लगाई थी गुहार
पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि जब मकान मालिक किरायेदार पर हमला कर रहा था। उसकी पत्नी अनामिका ने उसे छोड़ देने की गुहार लगाई थी। लेकिन उसने एक नहीं सुनी। पति पर हमला होते देख कहा कि हम लोग किसके सहारे जिंदा रहेंगे। ऐसे में हमे भी मार दें। इस पर उसने उसकी पत्नी और बच्चों पर भी हमला किया।

इसी घर में हुई थी हत्या
- फोटो : अमर उजाला
अन्य किरायेदारों ने कहा कि हमने कुछ नहीं सुना, मकान कर रहे हैं खाली
पुलिस ने जब अन्य किरायेदारों से पूछताछ की तो उनका कहना था कि उनको कुछ नहीं सुनाई दिया। रात में सबका कूलर चलता है। कूलर से इतनी आवाज होती है कि उन्हें कुछ भी सुनाई नहीं दिया।
पुलिस ने जब अन्य किरायेदारों से पूछताछ की तो उनका कहना था कि उनको कुछ नहीं सुनाई दिया। रात में सबका कूलर चलता है। कूलर से इतनी आवाज होती है कि उन्हें कुछ भी सुनाई नहीं दिया।
विज्ञापन
murder in gurugram
- फोटो : अमर उजाला
एक कमरे में पति-पत्नी रहते हैं। पति सुरक्षा गार्ड है। जबकि दूसरा किरायेदार निजी कंपनी में काम करता है। पुलिस के अनुसार अब तो यह सभी किरायेदार मकान छोड़कर जा रहे हैं।