{"_id":"612705f07354cf0b173e339c","slug":"gurugram-four-murder-case-retired-soldier-seeing-tormented-daughter-in-law-five-strikes-again","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम हत्याकांड में चौंकाने वाला कबूलनामा: तड़पती बहू को देख दोबारा किए पांच वार, सिसकने की आवाज सुनकर लौटा था...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम हत्याकांड में चौंकाने वाला कबूलनामा: तड़पती बहू को देख दोबारा किए पांच वार, सिसकने की आवाज सुनकर लौटा था...
Thu, 26 Aug 2021 12:47 PM IST
शाहरुख खान
मयंक तिवारी, अमर उजाला, गुरुग्राम
मयंक तिवारी, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:47 PM IST
विज्ञापन
गुरुग्राम हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के गुरुग्राम में मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां रिटायर्ड फौजी ने अपनी बहू और किराएदार के बीच अवैध संबंधों के शक में चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। चार लोगों की हत्या के बाद रिटायर्ड फौजी बहुत ही आराम से बाथरूम में जाकर नहाया और कपड़े बदले। रोजाना की तरह वह साढ़े चार बजे पार्क पहुंचा और वहां पर गाय को दो रोटी भी खिलाईं। वापस आकर पत्नी को कमरे में बंद कर जब थाने जा रहा था उस दौरान उसके कानों में बहू के सिसकने की आवाज सुनाई दी। फिर से पुत्रवधू के पास पहुंचा और उस पर पांच वार किए। उसी के बाद दांव हाथ में लटकता हुआ लेकर थाने पहुंच गया । घर से लेकर थाने तक जाते समय तीन स्थानों पर रिटायर्ड फौजी पुलिस को सीसीटीवी कैमरो में कैद मिला है। जिन कपड़ों को पहन कर उसने वारदात को अंजाम दिया उन कपड़ों को पुलिस ने उसके बाथरूम से बरामद कर लिए हैं। जो कपड़े पहनकर वह थाने पहुंचा था उन पर भी खून के छींटे मिले हैं। जांच करने पर पुलिस को पता चला कि आरोपी के दिमाग में पुत्रवधू और किराएदार कृष्णकांत के खिलाफ काफी गुस्सा भरा हुआ था।
कृष्णकांत तिवारी का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी को कमरे में बंद कर पहुंचा थाने, बचाने का कर रही था प्रयास
पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि राव राय सिंह बहुत ही शातिर किस्म का है। वह अपनी पत्नी को पूरे मामले से बचाने का प्रयास कर रहा था। उसने पुलिस को बताया था कि जब वारदात को अंजाम दे रहा था उसकी पत्नी विमलेश व पोती को उसने कमरे में बंद कर दिया था।

सीसीटीवी कैमरे में कैद आरोपी रिटायर्ड फौजी
- फोटो : अमर उजाला
जब पुलिस ने उसकी पत्नी से अलग से बात की तो उसने कहानी कुछ और बताई । महिला ने चार लोगों की नृशंस हत्या में पति का साथ देने की बात कबूल कर ली है। उसी के बयान के आधार पर पुलिस ने फौजी की पत्नी विमलेश की गिरफ्तारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अनामिका तिवारी पर किए सबसे ज्यादा वार
- फोटो : अमर उजाला
हत्या करने का अफसोस नहीं, हवालात में खाईं चार रोटी
65 वर्षीय सेवानिवृत्त फौजी राव राय सिंह ने पुत्रवधू सुनीता यादव (35), किराएदार कृष्ण तिवारी (40), उसकी पत्नी अनामिका तिवारी (34) और बेटी सुरभि (7) की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। हमले में किराएदार की तीन साल की बेटी विधि घायल है जिसका सफदरजंग अस्पताल दिल्ली में इलाज चल रहा है। हत्या के बाद रिटायर्ड फौजी के चेहरे पर कोई शिकन नहीं है। उसने जो कुछ किया उसका जरा भी अफसोस नहीं है। मामले की जांच में जो पुलिस वाले लगे थे उन्होंने दिन में कुछ खाने से परहेज किया।

कारण इतना वीभत्स नजारा देखकर उनका कुछ खाने का मन नहीं हो रहा था। मगर हवालात में फौजी को पहली बार में तीन रोटी दी गई थीं। बाद में उसने एक ओर रोटी मांग कर खाई।