गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर एक महिला बाइकर को कार से टक्कर मारने के मामले में फरार चल रहा आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। टीवी कैमरों के सामने बेखौफ होकर इंटरव्यू देने वाला और खुद को सही ठहराने वाला शख्स अब घुटनों पर आ गया है। इस मामले में गुरुग्राम पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्या के प्रयास की धारा भी जोड़ दी है। लेकिन, इस पूरी गिरफ्तारी की इनसाइड स्टोरी और आरोपी के शरीर पर बंधी पट्टी की कहानी काफी दिलचस्प है।
घुटनों पर आया महिला को टक्कर मारने वाला कल्याण: गिरफ्तारी की इनसाइड स्टोरी, हाथ में पट्टी की कहानी अधिक रोचक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: विकास कुमार
Updated Tue, 15 Sep 2026 05:06 PM IST
सार
अपराध शाखा सोहना की टीम ने तकनीकी जांच और मुखबिरों की मदद से 15 सितंबर 2026 को आरोपी कल्याण बैंसला (33 वर्ष) को राजस्थान के दौसा-राजगढ़ के बीच से धर दबोचा। आरोपी मूल रूप से पलवल (हरियाणा) के चांदहट का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन