फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरुग्राम हादसा: ऑफिस जाते वक्त आखिरी बार देखा था पत्नी का चेहरा, मालूम न था शाम तक दोनों को जुदा कर देगी मौत

Sat, 12 Feb 2022 09:34 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 12 Feb 2022 09:34 AM IST
विज्ञापन
Gurugram chintels Paradiso flats collapsed one victim tell his ordeal how he lost his wife ekta bhardwaj
अपने परिवार के साथ एकता भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम के चिनटेल्स पैराडाइसो सोसायटी में गुरुवार को हुए हादसे में मौत का शिकार हुई डी टावर की रहने वाली एकता भारद्वाज (31) के पति राजेश भारद्वाज घटना वाले दिन सुबह अपनी पत्नी से मिलकर ऑफिस गए थे। उस वक्त उन्हें अंदाजा नहीं था कि वह अपनी पत्नी से आखिरी बार मिल रहे हैं। घटना के समय वह ऑफिस से वापस लौट रहे थे। राजेश भारद्वाज ने बताया कि उनका अपना बिजनेस है। उनकी पत्नी भी उनके कारोबार में एसोसिएट थीं। 

Gurugram chintels Paradiso flats collapsed one victim tell his ordeal how he lost his wife ekta bhardwaj
एकता भारद्वाज (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार को ऑफिस जाने से पहले बेहद खुशनुमा माहौल में पत्नी ने विदा किया। साथ ही घर के लिए कुछ सामान आदि लाने के संबंध में बातचीत की। उस वक्त बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि वह आखिरी बार पत्नी को देख रहे है। शाम को जब वह आफिस से लौट रहे थे तो उनके बेटे का फोन आया कि मम्मी के ऊपर घर की छत गिर गई है और वह बुरी तरह जख्मी हो गईं हैं।

Gurugram chintels Paradiso flats collapsed one victim tell his ordeal how he lost his wife ekta bhardwaj
गुरुग्राम चिंटेल पैराइडाइसो सोसायटी धराशायी - फोटो : अमर उजाला

यह सुनकर वह बेहद परेशान हो गए। जब घर पहुंचे तो मलबे को हटाने का काम शुरू हो चुका था। मलबे में से जब एकता को निकाला गया तो सबसे पहले अस्पताल लेकर गए। यहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। राजेश भारद्वाज ने बताया कि सोसायटी की इमारतों के खराब निर्माण के संबंध में उन्होंने तो कोई शिकायत नहीं की है। लेकिन सोसायटी के अन्य लोगों ने जरूर समय समय पर शिकायतें की हैं। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से जो रिपोर्ट दर्ज कराई है उसमें भी बिल्डर के द्वारा किए गए घटिया निर्माण और लापरवाही का जिक्र किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gurugram chintels Paradiso flats collapsed one victim tell his ordeal how he lost his wife ekta bhardwaj
एकता भारद्वाज का परिवार - फोटो : अमर उजाला

एकता ने मेडिटेशन सिखाने का किया था वादा
चिनटेल्स पैराडाइसो सोसायटी के एक टावर में किराए के फ्लैट में संगीता सिंघल रहती थीं। उनकी कुछ दिन पहले ही डी टावर निवासी एकता भारद्वाज से मुलाकात हुई थी। उन्होंने बताया कि वह मेडिटेशन करवाती थीं और बहुत ही शांत स्वभाव की थीं। वह कहती हैं कि उन्होंने मुझे मेडिटेशन कराने को कहा था। मूलरूप से मेरठ के शास्त्री नगर निवासी संगीता सेक्टर 109 स्थित इसी सोसायटी में रहती हैं। उन्होंने डी टावर में ही आठवें फ्लोर पर करीब ढाई करोड़ रुपये में फ्लैट खरीदा था। सात फरवरी को गृह प्रवेश करने के बाद वह गुरुवार को सामान शिफ्ट कर रही थीं। 

विज्ञापन
Gurugram chintels Paradiso flats collapsed one victim tell his ordeal how he lost his wife ekta bhardwaj
गुरुग्राम चिंटेल पैराइडाइसो सोसायटी धराशायी - फोटो : अमर उजाला
संगीता ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि उनकी एकता भारद्वाज से मुलाकात हुई थी। उनसे मेडिटेशन के लिए टिप्स भी लिए थे। कोरोना के चलते मेडिटेशन ऑनलाइन चल रहा था। लेकिन वह यहां आई भी नहीं और एकता साथ छोड़कर चली गईं। यह बताते हुए संगीता भावुक हो गईं। सोसायटी की अन्य महिलाएं भी उनके अच्छे स्वभाव की चर्चा करती रहीं। 

दूसरे टावर के फ्लैटों में गुजारी रात
हादसे के बाद डी टावर को बंद कर दिया गया है। ऊपर के फ्लैट में रहने वाले लोग भी अपने फ्लैट में नहीं जा सके। सुनीता ने भी दूसरे टावर में रहने वाली महिला के यहां रात गुजारी। वहीं कुछ लोग पूरी रात बचाव कार्य के दौरान खुले आसमान के नीचे ही रहे। संगीता का कहना है कि सभी फ्लैटों का ऑडिट होना चाहिए। फ्लैट पूरी तरह से सुरक्षित हैं इसे सुनिश्चित किया जाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed