फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चिनटेल्स पैराडाइसो हादसा: सोसाइटी के तीन और टावरों में भी दरार, दीवार से बाहर झांक रहें सरिये, लोगों में दहशत

Sat, 12 Feb 2022 07:27 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 12 Feb 2022 07:27 PM IST
विज्ञापन
gurugram chintels paradiso cracks in three more towers of the society
अन्य टावरों में भी दरार - फोटो : अमर उजाला

चिनटेल्स पैराडाइसो के तीन अन्य टावरों में भी दरार आ गईं हैं। यहां अलग-अलग टावर के करीब एक दर्जन फ्लैटों में रीनोवेशन का काम भी चल रहा है। संबंधित फ्लोर के फ्लैट पर हरा पर्दा लगा दिया गया है। इससे लोगों में दहशत में हैं। सोसाइटी के ई ब्लॉक, जी ब्लॉक और एफ ब्लॉक की टावरों में दरार आने की शिकायत लोग कर रहे हैं। यही नहीं क्लब का भवन, जिसके ऊपर कोई इमारत नहीं है, उसके नीचे के पार्किंग के पिलर में भी दरार आने लगी है। पार्किंग में लोगों ने गाड़ी खड़ा करना बंद कर दिया है। 

gurugram chintels paradiso cracks in three more towers of the society
अन्य टावरों में भी दरार - फोटो : अमर उजाला

सोसाइटी के एक दर्जन से भी ज्यादा टावरों के फ्लैटों में हरा पर्दा लगा कर वहां रीनोवेशन का काम किया जा रहा है। यह काम बिल्डर के माध्यम से कराया जा रहा है। सोसाइटी के लोगों में इस बात को लेकर भी आक्रोश है कि बिल्डर की ओर से बयान दिया गया है कि फ्लैट के मालिक यह काम स्वयं करा रहे हैं। जबकि यह गलत है। 

gurugram chintels paradiso cracks in three more towers of the society
अन्य टावरों में भी दरार - फोटो : अमर उजाला

जिन फ्लैटों में रीनोवेशन के लिए फर्श की टाइल्स हटाई गई हैं, वहां बहुत पतली सरिया निकल आई हैं। ऐसे फ्लैटों के अंदर आसपास के लोग भी जाने से डर रहे हैं। सोसाइटी के लोगों ने अलग-अलग टावरों में ले जाकर दरारें दिखाईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
gurugram chintels paradiso cracks in three more towers of the society
अन्य टावरों में भी दरार - फोटो : अमर उजाला

मैं चार महीने पहले ही यहां आया हूं। जब मैं आया तो फर्श पर पैर रखते ही टाइल्स सरक गई फिर उसकी मरम्मत कराई। बाथरूम में जो टाइल्स लगे हुए हैं वहां पर हम जब नॉक करते हैं तो उसके खोखला होने का अहसास होता है। -जे के जैन, जी ब्लॉक सोसाइटी निवासी

विज्ञापन
gurugram chintels paradiso cracks in three more towers of the society
अन्य टावरों में भी दरार - फोटो : अमर उजाला
मैं 11 वें फ्लोर पर रहता हूं। मेरी पत्नी और एक साल की बच्ची है। अगर अपने प्लैट में कील भी ठोकूं तो पूरा प्लास्टर और टाइल्स झड़ कर नीचे आ जाता है। -अजय, जे ब्लॉक, सोसाइटी निवासी

यहां पर सभी फ्लैटों में प्लास्टर झड़ने और फर्श के टाइल्स उखड़ने की समस्या है। अगर बेड का किनारा भी दीवार से टकरा जाए तो प्लास्टर नीचे गिर जाता है। - नवनीत, एफ ब्लॉक, सोसाइटी निवासी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed