दो बदमाशों ने पीड़ित मोहित नागर (22) को चलती ट्रेन के आगे धक्का दे दिया। उसकी जान तो बच गई लेकिन उसे अपनी एक टांग गंवानी पड़ी। हालांकि आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि किस वजह से ऐसा किया गया।
2 of 6
man thrown on track
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को अपने साथी की मदद करना भारी पड़ गया। मोहित जीवन भर के लिए अपंग हो गया है। वहीं, वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं।
जानकारी के मुताबिक, गांव अच्छेजा गौतमबुद्ध नगर निवासी मोहित दिल्ली के भगीरथ प्लेस के अंबा मार्केट में होम थियेटर बनाने का काम करता है। वह रोजाना ट्रेन से आता जाता है। मोहित 30 अप्रैल की रात अपने दोस्त गांव धनोश, बुलंदशहर निवासी विक्की के साथ ट्रेन पकड़ने पुरानी दिल्ली स्टेशन पहुंचा।
विक्की रेलवे ट्रैक के पास लघुशंका कर रहा था। इस दौरान दो युवक आए और विक्की की डंडे से पिटाई शुरू कर दी। मोहित ने बीचबचाव कर आरोपियों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दे दी। इस दौरान आरोपी उसे बाद में देख लेने की धमकी देकर चले गए थे।
5 of 6
rail accident
- फोटो : amar ujala
अकेला पाकर घेरा वहीं, मोहित अगले दिन रात को अकेले अलीगढ़ शटल से गांव जा रहा था। डब्बे में चार युवक चढ़े, जिसमें दोनों आरोपी युवक भी शामिल थे। आरोप है कि विक्की का पक्ष लेने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। खुद को बचाने के लिए मोहित डिब्बे से कूद गया और दूसरे डिब्बे में चढ़ने का प्रयास करने लगा। वहीं, हमलावरों ने पीछा करते हुए उसे ट्रेन के सामने धक्का दे दिया। मोहित का पैर ट्रेन के नीचे आ गया।