फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Ghaziabad Road Show: आधिकारिक रूट डायवर्जन कल, लेकिन आज से ही रास्ते-बाजार कराए गए बंद, आमजन परेशान

Fri, 05 Apr 2024 12:47 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 05 Apr 2024 12:47 PM IST
विज्ञापन
Roads and markets were closed before 24 hour in Ghaziabad due to PM Modi s road show
प्रधानमंत्री के रोड शो के चलते एक दिन पहले ही रास्ते किए गए बंद - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए गाजियाबाद में 6 अप्रैल यानी कल प्रधानमंत्री का रोड शो कार्यक्रम प्रस्तावित है। ऐसे में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार को आधिकारिक रूट डायवर्जन प्लान लागू होना है, लेकिन बिना जानकारी दिए ही पुलिस ने 5 अप्रैल यानी शुक्रवार को ही आंबेडकर रोड को जोड़ने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी। ऐसे में आंबेडकर रोड पर आवागमन बंद हो गया है। कुछ ही दोपहिया वाहन और राहगीर निकल पा रहे हैं। चार पहिया वाहन चालकों को वापस लौटना पड़ रहा है। जिसके चलते अंदरूनी रास्तों पर जाम लग गया है। 

Roads and markets were closed before 24 hour in Ghaziabad due to PM Modi s road show
रास्ते बंद होने से धूप में पैदल जाते महिलाएं और बच्चे - फोटो : अमर उजाला

मालीवाडा चौक से चौधरी मोड़ तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो प्रस्तावित है। जांच एजेंसी और सुरक्षाकर्मियों ने इस रूट पर रहने वाले सभी निवासियों और दुकानदारों का सत्यापन कर दुकान न खोलने की हिदायत दी है।

Roads and markets were closed before 24 hour in Ghaziabad due to PM Modi s road show
इस तरह से की गई बैरिकेडिंग - फोटो : अमर उजाला

इसके लिए शुक्रवार को ही अधिकांश दुकानें बंद करा दी गईं। मालीवाडा चौक से चौधरी मोड़ तक सड़क किनारे बैरिकेडिंग की जा रही है। जहां एक रूट पर प्रधानमंत्री का काफिला चलेगा और दूसरी रोड पर समर्थक और उनके प्रशंसक उपस्थित रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Roads and markets were closed before 24 hour in Ghaziabad due to PM Modi s road show
डिवाइडर फांदने का प्रयास करती बुजुर्ग महिला - फोटो : अमर उजाला

सुरक्षा के मद्देनजर कई स्थान पर सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए जा रहे हैं। साथ ही कई बिल्डिंग को पर्दे से भी ढका गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आंबेडकर रोड पर रोड शो की तैयारी की जा रही हैं।

विज्ञापन
Roads and markets were closed before 24 hour in Ghaziabad due to PM Modi s road show
बुजुर्ग महिला को सहारा देकर पैदल जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

इसके लिए लोगों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है। कड़ी धूप में अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लोग पैदल जा रही है। जिसके चलते महिलाओं, छोटे-छोटे बच्चों और बुजुर्गों को अधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed