फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Ghaziabad Visit: गाजियाबाद में गूंजा अबकी बार 400 के पार, 47 मिनट तक चला पीएम मोदी का रोड शो; तस्वीरें

Sat, 06 Apr 2024 07:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 06 Apr 2024 07:37 PM IST
सार

PM Modi Road Show in Ghaziabad: राम मंदिर के भव्य उद्घाटन के बाद यह पहला मौका था जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गाजियाबाद में आए थे। राम मंदिर का तोहफा मिलने से खुश महिलाएं अपने बच्चों के साथ उन्हें देखने रोड शो में पहुंची थीं। 

विज्ञापन
PM Modi in Ghaziabad BJP Road Show CM Yogi UP Lok Sabha Election News in Hindi
पीएम मोदी ने गाजियाबाद में किया रोड शो - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गाजियाबाद में रोड शो किया। आंबेडकर रोड पर मालीवाड़ा चौक से चौधरी मोड़ तक 1.4 किलोमीटर लंबे रूट पर हुए रोड शो में जबरदस्त भीड़ उमड़ी और पूरा रूट अबकी बार 400 पार व मोदी जी को जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। प्रधानमंत्री ने खुले वाहन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ लोगों का अभिवादन किया। रोड शो में पहुंचे लोगों ने 36 स्थानों पर फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया। पारंपरिक परिधानों में सजकर पहुंचीं महिलाएं खुशी में झूम उठीं।

PM Modi in Ghaziabad BJP Road Show CM Yogi UP Lok Sabha Election News in Hindi
पीएम मोदी ने गाजियाबाद में किया रोड शो - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 5:40 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और रोड शो शुरू हुआ, उनकी एक झलक पाने के लिए लोग 36 डिग्री सेल्सियस तापमान के बावजूद दोपहर दो बजे से ही आंबेडकर रोड पर पहुंचने शुरू हो गए थे, ताकि वह सबसे आगे खड़े होकर प्रधानमंत्री का दीदार कर सकें।

PM Modi in Ghaziabad BJP Road Show CM Yogi UP Lok Sabha Election News in Hindi
रोड शो में आईं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

जैसे ही प्रधानमंत्री मालीवाड़ा चौक के पास खुली गाड़ी में सवार हुए तो पूरा क्षेत्र मोदी-मोदी, जय श्रीराम, अबकी बार 400 पार और मैं हूं मोदी का परिवार के नारों से गूंज उठा। लोगों में कई घंटे इंतजार की थकान मोदी की एक झलक पाते ही दूर हो गई और लोगों में जोश भर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi in Ghaziabad BJP Road Show CM Yogi UP Lok Sabha Election News in Hindi
लोगों का अभिवादन करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाथ में कमल के फूल का मॉडल लेकर लोगों का अभिवादन करने के साथ-साथ प्रत्याशी को जिताने की भी अपील की। प्रधानमंत्री के साथ गाजियाबाद लोकसभा सीट के प्रत्याशी अतुल गर्ग, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और स्थानीय सांसद वीके सिंह मौजूद रहे। प्रधानमंत्री के रोड शो के रूट पर राम मंदिर का भव्य मॉडल और राम व सीता के रूप में सजे दिल्ली के कलाकार मौजूद रहे। शाम करीब साढ़े छह बजे रोड शो का चौधरी मोड़ पर समापन हुआ।

विज्ञापन
PM Modi in Ghaziabad BJP Road Show CM Yogi UP Lok Sabha Election News in Hindi
मोदी को लेकर बच्चों में दिखा उत्साह - फोटो : अमर उजाला

महिलाओं और बच्चों में भी रहा मोदी को देखने का उत्साह
राम मंदिर के भव्य उद्घाटन के बाद यह पहला मौका था जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गाजियाबाद में आए थे। राम मंदिर का तोहफा मिलने से खुश महिलाएं अपने बच्चों के साथ उन्हें देखने रोड शो में पहुंची थीं। मालीवाड़ा चौक पर मोदी को देख करीब 60 साल की एक महिला भावुक होकर रोने लगी। बच्चे भी मोदी की एक झलक पाने के लिए अभिभावकों के साथ रोड शो में पहुंचे थे। अभिभावक अपने कंधों पर बैठाकर उन्हें कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed